पहचान दस्तावेजों का हो रहा दुरुपयोग: सिम कार्ड पोर्ट करवाकर भी हो रही है साइबर ठगी

Gyan Chand Patni | Aug 21, 2025, 19:34 IST
Share
cyber fraud raj
cyber fraud raj

साइबर अपराधी पहचान दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सिम कार्ड पोर्ट करवाकर और बैंक खाते खोलकर ठगी कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है।

साइबर अपराधी अब एक नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आपके पहचान दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सिम कार्ड पोर्ट करवाए जा रहे हैं, नए सिम कार्ड बनवाए जा रहे हैं और बैंक खाते खोले जा रहे हैं।

मोबाइल सिम विक्रेताओं (PoS) और अन्य संबंधित व्यक्तियों की मिलीभगत से यह धोखाधड़ी Cyber fraudहो रही है, जिसके तहत साइबर अपराधी आपके दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त कर लेते हैं। इन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल सिम कार्ड लेने, पोर्ट करवाने और बैंक खाते जारी करवाने के लिए किया जा रहा है।


सिम पोर्ट करवाकर जयपुर में हुई ठगी

हाल ही में राजस्थान में जयपुर शहर के करधनी में इस प्रकार की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

रामपाल नामक व्यक्ति ने करधनी थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें बताया कि उसने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बैंक चेक लगाया था। इस दौरान साइबर ठग ने बैंककर्मी बनकर कॉल किया और जानकारी प्राप्त की।इसके बाद उसने रामपाल के सिम कार्ड को पोर्ट करवा लिया और बैंक खाते से 19.50 लाख रुपए निकाल लिए।

जयपुर में सिम कार्ड पोर्ट करवा कर साइबर ठगी का मामला सामने आने से साफ है साइबर अपराधी बेखौफ हैं। साइबर ठग KYC दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। फर्जी सिम कार्ड बनवाकर धोखाधड़ी की जा रही है। फर्जी बैंक खाते खुलवाकर धोखाधड़ी भी बहुत हो रही है।

क्या टैक्स चोरी करती हैं राजस्थान की डिप्टी सीएम, दीया कुमारी पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, बड़े लेनदेन के सबूत

रिलीज से पहले विवादों में फिल्म 120 बहादुर, राजस्थान के यादव समाज ने भेजा फरहान अख्तर को नोटिस

साइबर ठगों के नए तरीके

साइबर ठग कई बार दूसरों के दस्तावेजों का उपयोग कर नए मोबाइल फोन भी खरीद लेते हैं और बाद में इन फर्जी सिम कार्डों को साइबर अपराधियों को बेच देते हैं। इसके अलावा, कुछ ठग बैंककर्मियों से सांठगांठ कर इन दस्तावेजों का इस्तेमाल करके फर्जी बैंक खाते भी खोल लेते हैं।

इन फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जाता है।

राजस्थान पुलिस इस बारे में एडवाइजरी जारी कर चुकी है।

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी

बायोमेट्रिक या ऑनलाइन KYC का उपयोग करें:
जब भी आप नया सिम कार्ड लेने जाएं, तो बायोमेट्रिक (अंगूठा/अंगुली चिन्ह) या ऑनलाइन KYC का विकल्प चुनें। इससे आपके दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल की संभावना कम हो जाती है।

राजस्थान सीमेंट उद्योग को मदद की दरकार, सबसे ज्यादा कच्चा माल फिर भी नहीं नंबर वन

अपने सिम कार्डों की जांच कैसे करें
दूरसंचार विभाग के संचार साथी एप्लिकेशन के TAFCOP मॉड्यूल का उपयोग करके आप यह काम कर सकते हैं। ​​यदि किसी ने अपके नाम से ​सिम कार्ड जारी करवा लिया है, तो उसका पता भी चल जाएगा।

अनजान नंबरों की शिकायत करें:
यदि आपके नाम से अनजान नंबर जारी हुआ है, तो तुरंत DOT की संचार साथी एप्लिकेशन का उपयोग करके शिकायत दर्ज करें।

साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें:
अगर आप इस तरह की ठगी का शिकार हो जाते हैं या ऐसी घटना का पता चलता है, तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) या पुलिस को सूचना दें।

FAQ

  1. 1. साइबर ठगों द्वारा दस्तावेजों का दुरुपयोग कैसे किया जाता है?
    साइबर ठग आपकी KYC दस्तावेजों की प्रतियों का दुरुपयोग कर नए सिम कार्ड और फर्जी बैंक खाते खोल लेते हैं, जिनका उपयोग अन्य साइबर अपराधों में किया जाता है।
  2. 2. सिम कार्ड और बैंक खाते की धोखाधड़ी से कैसे बचें?
    नया सिम कार्ड लेने पर बायोमेट्रिक या ऑनलाइन KYC का विकल्प चुनें और अपने नाम पर जारी सभी सिम कार्डों की जांच करें। इसके अलावा, अनजान नंबरों की शिकायत तुरंत करें।
  3. 3. यदि साइबर ठगी का शिकार बन जाऊं तो मुझे क्या करना चाहिए?
    साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या पुलिस को सूचित करें।


thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • Cyber ​​fraud
  • जयपुर में सिम कार्ड पोर्ट करवा कर साइबर ठगी
  • KYC दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल
  • राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
  • फर्जी सिम कार्ड बनवाकर धोखाधड़ी
  • फर्जी बैंक खाते खुलवाकर धोखाधड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा