छात्र नेता शुभम रेवाड़ के घर आधी रात पहुंची पुलिस, राज्यपाल के दौरे से पहले क्यों एक्शन?
Saurabh Mishra | Aug 16, 2026, 11:26 IST
शुभम रेवाड़
डीडवाना में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के दौरे से एक दिन पहले पुलिस ने छात्र नेता शुभम रेवाड़ के घर आधी रात दबिश दी। शुभम ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- डीडवाना में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के दौरे से एक दिन पहले पुलिस हरकत में आई।
- पुलिस की टीम 15 अगस्त की आधी रात छात्र नेता शुभम रेवाड़ के घर पहुंची।
- शुभम ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
- शुभम ने वीडियो शेयर कर पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल उठाए हैं।
- शुभम ने राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर अनशन किया था।
इसी आशंका के चलते पुलिस टीम 15 अगस्त की रात करीब 12 बजे छात्र नेता शुभम रेवाड़ के घर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने ले जाने की कोशिश की। शुभम ने खुद इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
छात्र नेता शुभम रेवाड़ के घर आधी रात पुलिस पहुंची
उनका कहना है कि पुलिस को सिर्फ यह आशंका थी कि वे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के कार्यक्रम में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करा सकते हैं। इसी आशंका के आधार पर बिना किसी लिखित आदेश के उनके घर पुलिस भेज दी गई।
शुभम ने पुलिस की दबिश का वीडियो शेयर किया
राज्यपाल के कार्यक्रम से एक दिन पहले आधी रात को मेरे घर पहुंची पुलिस
कल डीडवाना शहर में राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पुलिस को आशंका है कि मैं कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन कर सकता हूँ। इसी आशंका के चलते आज रात करीब 12 बजे पुलिस मेरे घर पहुंची और मुझे थाने ले जाने का… pic.twitter.com/LiZrBcTVPh
— SHUBHAM REWAR (@ShubhamRewar4U) August 15, 2026
शुभम पहले भी कर चुके हैं अनशन
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में जिला कलेक्टर संदेश नायक के प्रशासनिक आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन खत्म किया था। हालांकि उन्होंने साफ कहा था कि छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना था कि सिर्फ कमेटी बनाने से बात नहीं बनेगी, सरकार को स्पष्ट तारीख बतानी होगी।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के दौरे को लेकर प्रशासन मुस्तैद
इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसी वीआईपी मूवमेंट के चलते स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और एहतियाती कदम उठा रहा है।
FAQ
- डीडवाना में छात्र नेता शुभम रेवाड़ के घर पुलिस क्यों पहुंची?
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के कार्यक्रम में विरोध-प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस उनके घर पहुंची। यह घटना 15 अगस्त की आधी रात हुई। - शुभम रेवाड़ पहले किस मांग को लेकर अनशन पर थे?
वे राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अनशन पर थे। उन्होंने राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग भी की थी। 15 दिन बाद प्रशासनिक आश्वासन पर अनशन खत्म हुआ था। - डीडवाना में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का कार्यक्रम किस मौके पर है?
16 अगस्त 2026 को डीडवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे इसमें मुख्य अतिथि हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava