राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद भी बवाल, चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी के खिलाफ लगे नारे, एक को राजी किया तो दूसरा नाराज

Rahul Garhwal | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद भी बवाल, चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी के खिलाफ लगे नारे, एक को राजी किया तो दूसरा नाराज
राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद भी बवाल, चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी के खिलाफ लगे नारे, एक को राजी किया तो दूसरा नाराज

राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद भी कुछ सीटों को लेकर बवाल हो रहा है। चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी के खिलाफ नारे लगे। एक को राजी किया तो दूसरा नाराज हो गया।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद भी कुछ सीटों पर बवाल होता दिख रहा है। सबसे ज्यादा विरोध चित्तौड़गढ़ के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटने का हो रहा है। पार्टी ने यहां से आक्या का टिकट काटकर नरपत सिंह राजवी को दिया है। यानी एक को खुश करने के लिए पार्टी ने दूसरे को नाराज कर दिया है। चित्तौड़गढ़ के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने यहां तक आरोप लगाए हैं कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और मेरा कॉलेज के दिनों से झगड़ा है। मुझे जानकारी थी कि वे मेरा टिकट काटेंगे। विरोध के स्वर अलवर और उदयपुर में भी सुनाई दे रहे हैं।

राजवी को टिकट तो आक्या नाराज

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट के बाद लगभग आधा दर्जन सीटों पर विरोध की स्थिति सामने आई थी। अब दूसरी लिस्ट में 83 प्रत्याशियों के नाम हैं और लिस्ट जारी होने के साथ ही कुछ सीटों पर विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं। पार्टी को सबसे ज्यादा विरोध की स्थिति का सामना चित्तौड़गढ़ सीट पर करना पड़ रहा है। ये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का संसदीय क्षेत्र है। पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटकर विद्याधर नगर के मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी को दे दिया है। जब राजवी का टिकट काटकर दिया कुमारी को दिया गया था, तब राजवी भी नाराज हुए थे। अब आक्या का टिकट काटकर राजवी को दिया गया है, तो आक्या नाराज हो रहे हैं। लिस्ट जारी होने के बाद चित्तौड़गढ़ में कार्यकर्ताओं ने सीपी जोशी के खिलाफ नारे लगाए और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन भी किया।

'मुझे पता था टिकट काटेंगे'

आक्या ने कहा कि ये लोकल झगड़ा है। मैं यहां से ABVP का कार्यकर्ता था और सीपी जोशी NSUI में थे। ये लड़ाई तब से चली आ रही है। वे NSUI से प्रेसिडेंट भी बने। उस समय भी विवाद था। सीपी जोशी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद से ही उनके मन में मेरे लिए खुन्नस है। इसी खुन्नस के कारण उन्होंने मेरा टिकट काटा है। काफी दिनों से मुझे इसकी जानकारी भी थी कि वे मेरा टिकट जरूर काटेंगे। उन्होंने मेरा टिकट काटकर बहुत अच्छा काम किया है। उनको बहुत-बहुत धन्यवाद।

'हर्जाना भुगतना होगा'

आक्या ने कहा कि इसका नुकसान संभाग के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ जिले की अन्य सीटों पर भी होगा और इसका हर्जाना इनको भुगतना जरूर पड़ेगा। यहां बरसों से हमने बाहरी प्रत्याशियों को झेला है। चाहे विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव, बाहरी प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। नरपत सिंह राजवी के पहले का कार्यकाल भी सब जानते हैं। अब जनता का जो भी डिसीजन होगा, वो अच्छा ही होगा। विवाद और कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सीपी जोशी और चंद्रभान सिंह आक्या का घर एक ही कॉलोनी में है।

ये खबर भी पढ़िए..

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, 43 सीटों पर नामों का ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

उदयपुर में भी सामने आया विरोध

उदयपुर में बीजेपी के ताराचंद जैन को उम्मीदवार बनाने के बाद उदयपुर शहर से डिप्टी मेयर पारस सिंघवी का विरोध सामने आया है। वे कार्यकर्ताओं के बीच इमोशनल हो गए और कहा कि पार्टी फिर से विचार करे, नहीं तो अब आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। पारस ने इस मौके पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को भी निशाने पर लिया और कहा कि वे उदयपुर की राजनीति को दूषित कर रहे हैं। पार्टी ने आज जिस ताराचंद जैन को टिकट दिया, ये वही व्यक्ति है, जिसने 5 साल पहले पार्टी को हराने का काम किया। कटारिया को ही हराने का काम किया है। जनता के सम्मान का अपमान किया है। कटारिया ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, सजा भुगतनी पड़ेगी। ऊपर वाला सब देख रहा है। इसके साथ ही अलवर से संजय शर्मा और बूंदी से अशोक डोगरा को प्रत्याशी बनाए जाने का भी विरोध हुआ। ये दोनों ही मौजूदा विधायक हैं।

Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • BJP second list
  • opposition in BJP
  • sloganeering against CP Joshi
  • Narpat Singh Rajvi
  • बीजेपी की दूसरी लिस्ट
  • बीजेपी में विरोध
  • सीपी जोशी के खिलाफ नारेबाजी
  • नरपत सिंह राजवी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा