मां का सपना किया पूरा : हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर घर पहुंचा डॉक्टर, पिता ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Amit Baijnath Garg | Dec 07, 2025, 20:22 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के चूरू जिले में डॉक्टर बेटा अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। इसके साथ ही बेटे की शादी में पिता ने भात में 51 पौधे स्वीकार कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। इस अनोखे मामले की गांव में चर्चा।

Churu. राजस्थान के चूरू जिले में एक अनोखा और फिल्मी मामला सामने आया है, जो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक डॉक्टर बेटे ने अपनी मां की इच्छा को सम्मान के साथ पूरा किया और दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ससुराल लेकर पहुंचा। इस अनोखी घटना को देखने के लिए पूरे गांव में भीड़ जुट गई।



कूनो से राजस्थान के लिए निकले दो चीते, एक की हाईवे पर दर्दनाक मौत, दूसरे लापता की तलाश जारी



ढाणी चाहर वाली गांव का मामला

यह घटना चूरू जिले की सिद्धमुख तहसील के ढाणी चाहर वाली गांव की है। जहां डॉक्टर दूल्हा राजन चाहर अपनी मां मोहिनी देवी का सपना पूरा करने के लिए अपनी दुल्हन को हरियाणा के हिसार से हेलीकॉप्टर में लेकर गांव पहुंचा। इस विशेष पल को देखने के लिए गांव के लोग उत्साहित हो गए। मुंह दिखाई की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से हिसार लौट गए।



सर्वे में चेतावनी : राजस्थान के अरब सागर से जुड़ने पर लूणी-जवाई नदी पर खतरा, पर्यावरण पर भी संकट



मां का सपना था, दुल्हन हेलीकॉप्टर से आए

डॉ. राजन चाहर की मां मोहिनी देवी का सपना था कि उनकी बहू पहली बार हेलीकॉप्टर से ससुराल आए। बेटे ने इस ख्वाहिश को पूरा किया और हेलीकॉप्टर बुक करवा कर अपनी मां का सपना साकार किया। इसके लिए प्रशासन से विशेष अनुमति ली गई और पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। जब हेलीकॉप्टर गांव के ऊपर मंडराया, तो लोगों में उत्सुकता की लहर दौड़ गई।



राजस्थान में मतदाता डिजिटाइजेशन का काम 97 प्रतिशत पूरा, देश में SIR में पहले पायदान पर प्रदेश



आधे घंटे में 70 किमी का सफर

डॉ. राजन ने बताया कि उनका गांव हिसार से करीब 70 किमी दूर है, जिसे हेलीकॉप्टर ने महज 30 मिनट में तय किया। हेलीकॉप्टर में दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके माता-पिता और भाई भी सवार थे। गांव पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर नवदंपती का स्वागत किया। करीब 20 मिनट रुकने के बाद दोनों फिर हेलीकॉप्टर से हिसार लौट गए।



राजस्थान में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट, क्या 2028 को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हनुमान बेनीवाल



पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल

इस शादी में एक और खास पहल देखने को मिली। डॉ. राजन के पिता नवीन चौधरी ने भात में नकद या सामान लेने से इनकार करते हुए 51 पौधे स्वीकार किए। इस पहल के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।



शव के साथ प्रदर्शन किया तो होगी जेल, राजस्थान सरकार का नया कानून



मुख्य बिंदु

मां का सपना : डॉ. राजन ने अपनी मां का सपना पूरा किया और हेलीकॉप्टर से दुल्हन को घर लेकर पहुंचे।


दुल्हा-दुल्हन दोनों डॉक्टर : दूल्हा डॉ. राजन चाहर और दुल्हन डॉ. तनिष्का दोनों ही डॉक्टर हैं।


पर्यावरण संरक्षण : डॉ. राजन के पिता ने 51 पौधे लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया।



Tags:
  • राजस्थान
  • पर्यावरण संरक्षण
  • पर्यावरण
  • सपना
  • डॉक्टर
  • हेलीकॉप्टर
  • जागरूकता
  • चूरू