डोटासरा ने किन पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी, जानिए उनकी जुबानी
Mukesh Sharma | Jun 25, 2026, 19:21 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपनी पुरानी गलतियों पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मेरी गलती यह थी कि बेईमानों को उच्च पदों पर बैठा दिया। मैं इसे स्वीकार करता हूं।
ऐसे समझें पूरा मामला
- कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी।
- डोटासरा बोले, मैंने कुछ बेईमानों को उच्च पदों पर बैठा दिया, यह मेरी भूल थी।
- उन्होंने कहा कि पहली बार मंत्री बना, इसलिए मुझसे हो गई गलतियां।
- डोटासरा ने कहा, जिन्हें शिक्षा का 'श' नहीं आता, उन्हें मंत्री बना दिया।
डोटासरा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (रुक्टा) के कार्यक्रम में कहा-मैं रुक्टा से माफी चाहता हूं। यह इसलिए कि जब पिछली बार हमारी सरकार थी तो मैं उन लोगों को समझ नहीं पाया। चार-पांच गलतियां मेरे से भी हो गई।
जिसे शिक्षा का श नहीं आता.. वो शिक्षा मंत्री
जिसे उच्च शिक्षा का ज्ञान नहीं.. वो उच्च शिक्षा मंत्री
जो किसानों से धोखा करे.. वो कृषि मंत्री
और जिसे किसी विषय पर कुछ नहीं पता.. वो मुख्यमंत्री!
RSS के इस मॉडल ने राजस्थान का बेड़ागर्क कर दिया। आज़ादी के वक्त जब शस्त्र उठाने की… pic.twitter.com/DLgxg03zWI
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) June 25, 2026
पहली बार बना था मंत्री
डोटासरा ने कहा, गलती इसलिए स्वीकार करता हूं कि मैंने अब उनका असली रूप दिखा, तब मुझे समझ में आया, ये लोग किसी के भी नहीं हैं। ये केवल विध्वंसक प्रवृत्ति के लोग हैं। नाथूराम गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। कोई आवाज़ उठाएं उसको गोली मारने वाली विचारधारा के पोषक लोग किसी के नहीं होते।
हिसाब बराबर करना ही चाहिए
उन्होंने कहा कि मेरे समझ में आया कि यह रुक्टा वाले क्यों बार-बार कहते थे, मेरे जुनून सवार था। नया नया शिक्षा मंत्री बना था। मैंने सोचा कि सब तेरे जैसे ही हैं। प्रोफेसर हैं, सब विद्वान हैं, अपनी बात करते हैं, अपनी नौकरी करते हैं, हमें इनको डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए, बचा कर रखना चाहिए। लेकिन अब मेरे समझ में आ गई कि जो जैसा करता है उसका हिसाब बराबर करना ही होगा।
खच्चर खरीद रहे, नाम दे रहे हो ऑपरेशन टाइगर
उन्होंने स्पष्ट किया गहलोत साहब ने पशु नहीं बताया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से लोकतंत्र का चीर हरण हो रहा है, मान मर्यादा ध्वस्त हो रही है। उन्होंने कोई गलत बात थोड़े कही है। इनको तकलीफ हो गई कि ऐसे कैसे कह दिया। वो कह रहे हैं यह तो ऑपरेशन टाइगर था।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आप खच्चर खरीद रहे हो और नाम दे रहे हो ऑपरेशन टाइगर। इतना सस्ता तो हमारे शेखावाटी में गला हुआ प्याज भी नहीं मिलता। सड़ा प्याज भी किसान के पास पड़ा हो तो इतना सस्ता तो नहीं देता जिस तरह बीजेपी एमएलए और एमपी खरीद रही है।
शिक्षा का जिसे नॉलेज नहीं, उसे बनाया शिक्षा मंत्री
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिसको शिक्षा के बारे में नॉलेज नहीं, जो शिक्षा के बारे में सोच नहीं रखे उसको आप शिक्षा मंत्री बना रहे हो। जो किसानों के साथ धोखा करें उसको कृषि मंत्री बना रहे हो।
ये खबर भी पढे़:-
जोधपुर में गहलोत का बड़ा हमला, RSS से लेकर ACB तक निशाने पर
गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी, डोटासरा का बड़ा पलटवार
RAS भर्ती पर डोटासरा परिवार पर बाबा का लेटर बम, नंबर बढ़वाने के आरोप
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava