सीएम गहलोत के बेटे वैभव से ईडी ने की पूछताछ, वैभव बोला- नहीं किया विदेशी कंपनी से ट्रांजक्शन, 10-12 साल पहले ही बता चुका

Chandresh Sharma | Oct 31, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम गहलोत के बेटे वैभव से ईडी ने की पूछताछ, वैभव बोला- नहीं किया विदेशी कंपनी से ट्रांजक्शन, 10-12 साल पहले ही बता चुका
सीएम गहलोत के बेटे वैभव से ईडी ने की पूछताछ, वैभव बोला- नहीं किया विदेशी कंपनी से ट्रांजक्शन, 10-12 साल पहले ही बता चुका

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से सोमवार को ईडी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में घंटों पूछताछ की।

NEW DELHI. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से सोमवार को ईडी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में घंटों पूछताछ की। शाम को पूछताछ के बाद वैभव गहलोत ने कहा कि मेरी कंपनी और मेरा फॉरेन एक्सचेंज रेगुलेटरी एक्ट यानि फेमा से कोई संबंध नहीं है। हमने कभी किसी विदेशी कंपनी से लेनदेन नहीं किया। 10-12 साल पहले ही इन आरोपों के संबंध में जवाब दे चुका हूं। इसके बावजूद को मुझे नोटिस देकर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें 16 नवंबर को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

25 अक्टूबर को किया था तलब

ईडी ने वैभव गहलोत को 25 अक्टूबर को नोटिस देकर बुलाया था जिस पर वैभव ने ईडी के समक्ष पेश होने के लिए 30 अक्टूबर तक का समय मांगा था। वकीलों से परामर्श के बाद उन्होंने अपनी कंपनियों के दस्तावेज ईडी के समक्ष प्रस्तुत कर दिए।

मनी लॉड्रिंग और मॉरीशस कनेक्शन को लेकर हुई पूछताछ

वैभव की कंपनी पर मॉरीशस रूट के जरिए शैल कंपनी के थ्रू 100 करोड़ रुपए भेजने के आरोप हैं। जून महीने में सांसद किरोणीलाल मीणा ने इस संबंध में ईडी को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप था कि सीएम गहलोत और उनके परिवार के पैसे को हवाला के जरिए मॉरीशस पहुंचाया गया है। मीणा ने फेमा उल्लंघन की जांच करने की मांग शिकायत में की थी।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज़
  • CM Gehlot's son Vaibhav
  • ED interrogated
  • allegations of FEMA violation
  • सीएम गहलोत के बेटे वैभव
  • ईडी ने की पूछताछ
  • फेमा उल्लंघन के आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा