मिड डे मील घोटाले में मंत्री राजेन्द्र यादव के ठिकानों पर ED का एक्शन, पिछले साल IT ने भी मारा था छापा
The Sootr | Sept 26, 2023, 24:00 IST
मिड डे मील घोटाले में मंत्री राजेन्द्र यादव के ठिकानों पर ED का एक्शन, पिछले साल IT ने भी मारा था छापा
राजस्थान में दिल्ली की प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंगलवार सुबह कोटपूतली और बहरोड़ में गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव की कंपनियों पर छापेमारी की
JAIPUR. राजस्थान में गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव के घर और नजदीकियों के ठिकानों पर ईडी (ED) की रेड पड़ी है। दिल्ली की प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंगलवार सुबह कोटपूतली और बहरोड़ में यादव की कंपनियों पर छापेमारी की। हालांकि, ईडी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के कोटपूतली स्थित घर और फैक्ट्रियों पर ईडी की तीन गाड़ियां सर्च के लिए पहुंची। इस दौरान राज्य मंत्री के ठिकानों के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया। बता दें कि राजेन्द्र यादव की कोटपूतली में पोषाहार बनाने की फैक्ट्री बनी हुई है। ईडी की कार्रवाई के बीच मंत्री राजेंद्र यादव का मोबाइल स्विच ऑफ बताया गया। इससे यह अनुमान लगाया गया कि वे कोटपूतली स्थित अपने घर पर ही मौजूद थे। राजेन्द्र यादव के एजुकेशन संबंधी कई बिजनेस हैं।
मिड डे मिल में घोटाले को लेकर सात सितंबर 2022 में आईटी टीम ने मंत्री राजेन्द्र यादव के 53 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान मंत्री ने दावा किया था कि उनका इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। अब इस बार ईडी ने इन ठिकानों पर छापेमारी की है।
राजेन्द्र यादव के एजुकेशन संबंधी कई बिजनेस
मिड डे मील घोटाले में IT ने मारा था छापा
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj