शिक्षा मंत्री का दावा, छुट्टियां घटाने का फैसला सही, नामांकन में हुआ सुधार
Ashish Bhardwaj | Jul 11, 2026, 12:40 IST
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का दावा है कि सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घटाने का फैसला सही है। बच्चों के नामांकन में भी सुधार हुआ है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- शिक्षा मंत्री का दावा है कि सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घटाने का फैसला सही।
- दिलावर का कहना है कि स्कूलों में छुट्टियां कम होने से सुधरेगा शिक्षा का स्तर।
- दिलावर के अनुसार इस बार सरकारी स्कूलों में नामांकन में भी सुधार हुआ।
- सरकार के प्रयासों के चलते शिक्षा में राजस्थान अब देश में चौथे स्थान पर पहुंचा।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती को लेकर चल रहे विरोध के बीच बड़ा बयान दिया है।
दिलावर ने पत्रकारों से बातचीत में छुट्टियां घटाने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी निर्णय नियमों के तहत हैं। इनका एकमात्र उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिक समय तथा बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
छुट्टियां कम होने से सुधरेगा शिक्षा का स्तर
उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा फोकस सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। इसी दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
दिलावर ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव आया है। इसका प्रमाण देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक मेरिट आई है, जो सरकारी स्कूलों की बदलती तस्वीर को बयां करती है।
देश में चौथे स्थान पर पहुंचा राजस्थान
उन्होंने कहा, सरकार ने जो सोचा, वह करके दिखाया। मैंने चाहा तो शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। आज उसके सकारात्मक परिणाम सबके सामने हैं।
नामांकन घटने के दावे खारिज
उन्होंने कहा कि स्कूलों की व्यवस्थाओं में लगातार हो रहे सुधार के कारण अब आम जनता और अभिभावकों का भरोसा सरकारी शिक्षा तंत्र पर बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में सरकारी अध्यापकों और प्रधानाचार्यों ने खुद के बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराया है। यह इस बात का सबसे बड़ा और जीवंत प्रमाण है कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और सुविधाओं में जमीन पर बदलाव आया है।
ये खबर भी पढ़े:-
30-40 सीजेरियन रोज, सर्जिकल सेट सिर्फ 5, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत
आयुषी केस में नया मोड़, पिता की मौत भी शक के घेरे में, कोर्ट ने खारिज की जमानत
5 बार क्रैक की UPSC परीक्षा और बने IAS, शुभम भाईसारे की सफलता की कहानी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava