गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजस्थान भर में बंद का दिख रहा असर, निजी स्कूल, कॉलेज हुए बंद, एक साथ दागे 17 गोलियां

Pooja Kumari | Dec 06, 2023, 24:00 IST
Share
गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजस्थान भर में बंद का दिख रहा असर, निजी स्कूल, कॉलेज हुए बंद, एक साथ दागे 17 गोलियां
गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजस्थान भर में बंद का दिख रहा असर, निजी स्कूल, कॉलेज हुए बंद, एक साथ दागे 17 गोलियां

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी समेत दो लोगों की हत्या के बाद बुधवार राजस्थान में बंद का आव्हान किया गया है और इसका असर नजर भी आ रहा है।

JAIPUR. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी समेत दो लोगों की हत्या के बाद बुधवार राजस्थान में बंद का आव्हान किया गया है और इसका असर नजर भी आ रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाजार बंद है और स्कूल कॉलेज भी बंद किए गए हैं। निजी स्कूल संचालकों ने बंद का समर्थन किया है।

मंगलवार देर रात हुई सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक

गोगामेड़ी की हत्या को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मंगलवार देर रात सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में प्रमुख गृह सचिव आनंद कुमार, डीजीपी उमेश मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों से प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निर्देश दिए। वहीं, राजपूत समाज के बंद के आह्वान के बीच मुख्य सचिव उषा शर्मा ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की आवश्यक बैठक बुलाई है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस दौरान बैठक में प्रदेश में शांति-व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर निर्देश देगी।

राजपूत समाज के नेताओं ने राजस्थान बंद की घोषणा की

इस बीच डीजीपी उमेश मिश्रा ने आज प्रदेश भर में जनता से शांति की अपील की है। साथ ही प्रदेश भर में पुलिस की तमाम एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। पूरे प्रदेश भर में अस्सी हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मी आज सड़कों पर ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है और मैट्रो मास अस्पताल के बाहर धरना जारी है। इस धरने में देर शाम बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ भी पहुंचे। समाज के लोगों ने शांति पूर्वक आंदोलन शुरू कर दिया है। राजपूत सभा के अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई ने बताया कि राजपूत समाज के नेताओं ने मिलकर राजस्थान बंद की घोषणा की है। राजस्थान बंद के ऐलान के बाद जयपुर व्यापार मंडल ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद रखने का भी निर्णय लिया है। साथ ही स्कूली छात्रों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए स्कूल शिक्षा परिवार ने भी बुधवार को बंद के समर्थन में स्कूल बंद रखने की अपील की है। इस घटना के बाद जोधपुर, कुचामन, जैसलमेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर, राजसमंद, बांरा समेत कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Tags:
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी
  • Sukhdev Singh Gogamedi
  • Sukhdev Singh Gogamedi murder
  • Rashtriya Rajput Karni Sena President
  • Rajasthan Gogamedi murder
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या
  • राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष
  • राजस्थान गोगामेड़ी हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा