राजस्थान में चुनाव प्रचार की धूम आज से, राहुल, शाह, नड्डा योगी, गडकरी और स्मृति ईरानी प्रदेश भर में करेंगे सभाएं

The Sootr | Nov 16, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में चुनाव प्रचार की धूम आज से, राहुल, शाह, नड्डा योगी, गडकरी और स्मृति ईरानी प्रदेश भर में करेंगे सभाएं
राजस्थान में चुनाव प्रचार की धूम आज से, राहुल, शाह, नड्डा योगी, गडकरी और स्मृति ईरानी प्रदेश भर में करेंगे सभाएं

आज भारतीय जनता पार्टी जहां पर घोषणा पत्र जारी करेगी वहीं इसके पांच बड़े राष्ट्रीय नेता प्रदेश भर में अलग-अलग स्थान पर चुनावी सभाएं करेंगे।

JAIPUR. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का रुख राजस्थान की ओर हो गया है। नहीं कांग्रेस की बात की जाए तो पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे और तीन सभाएं संबोधित करेंगे।

राजस्थान में चुनाव प्रचार की धूम आज से शुरु

दीपावली का त्योहार बीतने और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के साथ ही अब राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रचार की धूम आज से शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ही बाड़मेर के बायतु में विधानसभा चुनाव की चुनावी सभा कर प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं लेकिन आज से इसमें और तेजी आ जाएगी।

बीजेपी के कई दिग्गज नेता प्रदेश भर में करेंगे सभाएं

जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे और उसके बाद दौसा जिले के महुआ और सिकराय विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी राजस्थान में रहेंगे और उदयपुर संभाग के देवली चारभुजा और देवगढ़ क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जयपुर आएंगे और जयपुर जिले की झोटवाड़ा विद्याधर नगर और बस्सी विधानसभा सीटों में चुनावी सभाएं करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पार्टी ने राजस्थान में जबरदस्त ढंग से सक्रिय किया हुआ है इसी के तहत वे कोटा संभाग में इटावा, बूंदी तथा अजमेर में केकड़ी और पुष्कर तथा किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी जयपुर में रहेंगे और सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

राहुल गांधी करेंगे तीन सभाएं

बीजेपी के स्टार प्रचारकों के मुकाबले में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी राजस्थान में सभाओं का सिलसिला शुरू करेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चूरू हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे और यहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इन दिनों जयपुर में ही है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते डॉक्टर ने सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर रहने की सलाह दी थी। इसी के चलते सोनिया और राहुल परसों शाम जयपुर आ गए थे। बताया जा रहा है कि राहुल अब तीन-चार दिन जयपुर में ही रुक कर चुनाव की मॉनिटरिंग करेंगे।

Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Election campaign in Rajasthan starts from today
  • Smriti Irani will hold meetings across the state
  • Nadda Yogi
  • राजस्थान में चुनाव प्रचार आज से शुरु
  • स्मृति ईरानी प्रदेश भर में करेंगी सभाएं
  • नड्डा योगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं