सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी की भावुक अपील, बोली- भारत के राजपूत भाइयों पधारो, बहन ने पुकारा है राखी का बंधन निभाना पड़ेगा

BP Shrivastava | Dec 07, 2023, 24:00 IST
Share
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी  की भावुक अपील, बोली- भारत के राजपूत भाइयों पधारो, बहन ने पुकारा है राखी का बंधन निभाना पड़ेगा
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी की भावुक अपील, बोली- भारत के राजपूत भाइयों पधारो, बहन ने पुकारा है राखी का बंधन निभाना पड़ेगा

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की पत्नी धरने पर पहुंचीं और भावुक अपील की। उन्होंने कहा, पूरे भारत के राजपूतों का मैं अह्वान करती हूं। भाइयों पधारो, बहन ने पुकारा है, राखी का बंधन निभाना पड़ेगा।

JAIPUR. जयपुर में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में पूरा राजस्थान जल रहा है। बुधवार को राजस्थान के कई शहरों में आगजनी, चक्काजाम और धरने-प्रदर्शन हुए। इसी बीच जयपुर में चल रहे धरना स्थल पर गोगामेड़ी की पत्नी पहुंच गईं और देशभर से भावुक आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत के राजपूतों का मैं अह्वान करती हूं। भाइयों पधारो ... बहन ने पुकारा है, राखी का बंधन निभाना पड़ेगा। इस दौरान गोगामेड़ी की पत्नी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। उनकी अपील से एक बार फिर माहौल गरमा गया और धरना शुरू हो गया। आखिरकार दे रात प्रशासन की समझाइश के बाद धरना खत्म हुआ।

यहां बता दें, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को दोपहर में घर में घुस कर बदमाशों ने हत्या कर दी। 30 घंटे बाद भी हत्यारों को पकड़ा नहीं जा सका है।

प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में धरना दे रहे राजपूत समाज के लोगों और प्रशासन के बीच मामले की नए सिरे से जांच करने और अन्य मांगों पर सहमति बन गई थी, लेकिन इसी बीच सुखदेव सिंह गोगामेडी की पत्नी धरना स्थल पर पहुंची और उन्होंने अपील की कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न हो जाए तब तक धरना समाप्त नहीं करना है। ऐसे में माहौल बदल गया और एक बार फिर धरना शुरू हो गया। इस दौरान प्रशासन ने समाज के लोगों का समझाइश दी और उनकी मांगों पर अमल का आश्वासन दिया। इसके बाद गोगामेड़ी की पत्नी और समाज के लोग धरना खत्म करने पर राजी हुए। थोड़ी देर में रास्ता खोल दिया गया।

गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को

राजपूत करणी सेना प्रमुखसुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को दोपहर में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से जयपुर समेत पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच राजपूत समाज और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद अंतिम संस्कार पर सहमति बनी। अब गुरुवार दोपहर 2:00 बजे गोगामेड़ी गांव में सुखदेव सिंह गोगामेडी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajput Karni Sena
  • murder of Sukhdev Singh Gogamedi
  • protest in Rajasthan against the murder of Gogamedi
  • Gogamedi's wife sits on strike
  • राजपूत करणी सेना
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या
  • गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजस्थान में प्रदर्शन
  • गोगामेड़ी की पत्नी धरने पर बैठी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं