डिप्टी सीएम बनकर फर्जी कॉल करने वाला ऑफिसर सस्पेंड, अफसरों को देता था धमकी
Ashish Bhardwaj | Aug 04, 2026, 22:59 IST
डिप्टी सीएम बनना पड़ा भारी
राजस्थान में अजमेर के जेएलएन अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र पारीक पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के नाम से फर्जी कॉल करने का आरोप लगा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर मुख्यालय जैसलमेर तय किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- अजमेर के जेएलएन अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र पारीक को निलंबित कर दिया।
- उन पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के नाम से फर्जी कॉल करने का आरोप है।
- आरोप है कि उन्होंने अफसरों पर ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर दबाव बनाया।
- स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनका मुख्यालय जैसलमेर तय किया है।
- मामले में पुलिस जांच भी जारी है।
आरोप है कि उन्होंने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा बनकर अधिकारियों को फोन किए। मामले में आरोपी नर्सिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र पारीक अजमेर के आदर्श नगर निवासी हैं। वे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में पदस्थ थे।
शिकायत के अनुसार पुष्पेंद्र पारीक ने अपने मोबाइल की कॉलर आईडी में ऐसा नाम सेट किया था, जिससे कॉल करने पर सामने वाले को डिप्टी सीएम का नाम दिखाई देता था। आरोप है कि इसी तरीके से उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया।
अफसरों को फोन कर मांगा ट्रांसफर
आरोप है कि फोन पर उसने पुष्पेंद्र पारीक का जेएलएन अस्पताल अजमेर में तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर करने की बात कही।इसके बाद उसने जेएलएन अस्पताल अजमेर के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे को भी फोन किया। आरोप है कि यहां भी उसने खुद को डिप्टी सीएम बताकर मनचाहा कार्य आवंटित करने का दबाव बनाने की कोशिश की।
विभाग ने क्यों किया सस्पेंड
इसके बाद वह 21 जून से बिना अनुमति अनुपस्थित रहा। इस दौरान उसके खिलाफ कोतवाली अजमेर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। विभाग का कहना है कि कर्मचारी ने 18 जुलाई को दोबारा कार्यभार संभालते समय भी एफआईआर की जानकारी नहीं दी। विभागीय जांच प्रभावित न हो, इसलिए उसे निलंबित किया गया है।
नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड
मुख्यालय भेजा गया जैसलमेर
जून में हुई थी शिकायत
शिकायत में कहा गया था कि आरोपी को किसी भी संवैधानिक पद का अधिकार नहीं था। इसके बावजूद उसने खुद को उप-मुख्यमंत्री बताकर अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश की।
फर्जी पहचान का इस्तेमाल गंभीर मामला
ये खबर भी पढे़:-
पुलिस से बचने के लिए दो तस्कर चंबल नदी में कूदे, दोनों की हुई मौत
राजस्थान में जमीन और घर खरीदना हुआ महंगा, 4 महीने में दूसरी बार बढ़ी DLC रेट
फोन में डॉक्यूमेंट, फोटो-वीडियो रखना पड़ सकता है भारी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari