राजस्थान में भजनलाल सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक, क्या फिर शुरू होगी मीसा बंदियों की पेंशन
Pratibha Rana | Jan 18, 2024, 10:57 IST
राजस्थान में भजनलाल सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक, क्या फिर शुरू होगी मीसा बंदियों की पेंशन
राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कभी पेंशन का लाभ उठा रहे और कभी से वंचित हो रहे मीसा और डी आर आई ( डिफेंस ऑफ इंडिया रूल्स 1971 ) बंदियों की पेंशन क्या आज से फिर शुरू होगी
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कभी पेंशन का लाभ उठा रहे और कभी से वंचित हो रहे मीसा और डी आर आई (डिफेंस ऑफ इंडिया रूल्स 1971) बंदियों की पेंशन क्या आज से फिर शुरू होगी? दरअसल आज राजस्थान में भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक है और इस बात की चर्चा है कि देश में आपातकाल के समय राजनीतिक बंदी बनाए गए नेताओं को एक बार फिर से पेंशन का लाभ मिल सकता है।
देश में जब आपातकाल लगाया गया था, उस समय विपक्ष के नेताओं को मीसा और डी आर ए अधिनियम के तहत राजनीतिक बंदी बनाया गया था और जेल में बंद कर दिया गया था। राजस्थान में 2003 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो इस सरकार ने इन राजनीतिक बंदियों को पेंशन देना शुरू कर दिया था, क्योंकि इसका लाभ पाने वाले ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही थे। लेकिन जब 2008 में कांग्रेस की सरकार आई तो इसने यह पेंशन बंद कर दी।
इसके बाद से ही सिलसिला लगातार चल रहा है कि जब बीजेपी की सरकार आती है तो यह पेंशन शुरू कर दी जाती है और जब कांग्रेस की सरकार आती है तो पेंशन बंद कर दी जाती है। 2013 से 2018 की भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजस्थान के करीब 700 राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रतिभा 25000 रुपए की पेंशन दी जा रही थी। सरकार ने इन्हें लोकतंत्र रक्षक बताते हुए यह पेंशन दी थी। अब भाजपा की सरकार फिर से राजस्थान में बन गई है और नजर इसी बात पर है कि क्या मौजूदा सरकार इस पेंशन को फिर से शुरू करेगी?
भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक
क्या शुरू होगी मीसा बंदियों की पेंशन?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari