राजस्थान विधानसभा का पहला सत्र आज से, विधायक लेंगे शपथ, कल स्पीकर का चुनाव, देवनानी को समर्थन दे सकती है कांग्रेस
BP Shrivastava | Dec 20, 2023, 24:00 IST
राजस्थान विधानसभा का पहला सत्र आज से, विधायक लेंगे शपथ, कल स्पीकर का चुनाव, देवनानी को समर्थन दे सकती है कांग्रेस
राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार, 20 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव होगा।
JAIPUR. राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार, 20 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव होगा। बीजेपी की ओर से स्पीकर के दावेदार वासुदेव देवनानी का बनना तय माना जा रहा है। सूत्रों बताते हैं कि देवनानी को कांग्रेस का भी समर्थन मिल सकता है। ऐसे में यदि विपक्ष देवनानी को समर्थन देता है तो वे निर्विरोध निर्वाचत भी हो सकते हैं।
राजस्थान में पहली बार मंत्रिमंडल से पहले विधायकों की शपथ
राजस्थान में यह संभवत: पहली बार मंत्रिमण्डल के गठन से पहले विधायकों की शपथ हो रही है। इससे पहले नई विधानसभा का पहला सत्र जनवरी में होता आया है, इसलिए सत्र से पहले मंत्रिमंडल का गठन हो जाया करता था। इस बार विधायकों की शपथ पहले हो रही है।
प्रोटेम स्पीकर कालीचरण दिलाएंगे शपथ
नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र ने वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को सोमवार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था और उन्हें सोमवार को शपथ भी दिलाई थी। प्रोटेम स्पीकर के सहयोग के लिए राज्यपाल ने तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया है। इसमें वरिष्ठ विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को शामिल किया गया है।
सीएम भजनलाल शर्मा भी लेंगे शपथ
16वीं विधानसभा में करीब 72 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें सीएम भजनलाल शर्मा भी शामिल हैं। वहीं भजनलाल शर्मा पहले ऐसे विधायक हैं। जो विधायक से पहले मुख्यमंत्री के तौर पर विधानसभा पहुंचेंगे। पहली बार विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों में बीजेपी के 46, कांग्रेस के 19 और अन्य 7 विधायक शामिल हैं।
विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं सराफ
कालीचरण सराफ 16वीं विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। वे इस बार मालवीय नगर विधानसभा से चुनाव जीतकर 8वीं बार विधानसभा पहुंचे हैं। सराफ 1985 से लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। वे 4 बार जौहरी बाजार विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं, लेकिन 2008 में परिसीमन के बाद जौहरी बाजार विधानसभा सीट समाप्त हो गई। इसके बाद से कालीचरण जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच रहे हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari