पहली बार विधायक बने और सीएम की कुर्सी मिल गई, 4 बार राजस्थान के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं नए सीएम भजनलाल शर्मा
Rahul Garhwal | Dec 12, 2023, 24:00 IST
पहली बार विधायक बने और सीएम की कुर्सी मिल गई, 4 बार राजस्थान के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं नए सीएम भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने हैं। वे पहली बार विधायक बने और उन्हें सीएम की कुर्सी मिल गई।
JAIPUR. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बन गए हैं। वे पहली बार विधायक बने थे और उन्हें सीएम की कुर्सी मिल गई। भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार 81 वोट के अंतर से हराया था। भजनलाल शर्मा को 1 लाख 45 हजार 162 वोट मिले थे। बीजेपी ने भजनलाल के लिए सांगानेर से मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काट दिया था।
![GBJSlxIWMAA5JNT.jpeg]()
4 बार प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा की संगठन में मजबूत पकड़ है। वे 4 बार राजस्थान के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में भी वे संगठन में एक्टिव हैं। वे 2008 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं।
जेपी नड्डा और अमित शाह के करीबी भजनलाल
भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा से पहली बार के विधायक हैं। उन्हें जेपी नड्डा और अमित शाह का करीबी माना जाता है। वे RSS और ABVP से जुड़े रहे हैं। भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने को राजस्थान में ब्राह्मण समुदाय तक बीजेपी की पहुंच के तौर पर देखा जा रहा है। राजस्थान में 7 प्रतिशत ब्राह्मण आबादी है। 1993 में भजनलाल शर्मा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से राजनीति में MA की पढ़ाई पूरी की थी।
GBJSlxIWMAA5JNT.jpeg

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari