जनगणना नहीं कराने को लेकर अशोक गहलोत ने मोदी सरकार से किए सवाल
Vikram Jain | Feb 06, 2024, 23:05 IST
जनगणना पर अशोक गहलोत ने केंद्र सरकरा से किया सवाल।
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जनगणना नहीं कराने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। वहीं जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन का रुख स्पष्ट किया है।
JAIPUR. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जनगणना नहीं कराने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। वहीं जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन का रुख स्पष्ट किया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सामाजिक न्याय के जरिए समाज के हर पिछड़े वर्ग को उसका अधिकार मिल सके। गहलोत ने आगे कहा कि 2021 की समय सीमा के तीन साल बाद भी मोदी सरकार जनगणना नहीं करा पाई है।
पूर्व सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि सामाजिक न्याय के माध्यम से समाज के हर पिछड़े तबके को उनका हक दिलवाना आवश्यक है। मोदी सरकार 2021 की समय-सीमा पूरे होने के 3 साल बाद भी सामान्य जनगणना तक नहीं कर सकी है। इसके पीछे की वजह केन्द्र सरकार को बतानी चाहिए।
अशोक गहलोत ने लिखा है कि हर तबके के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान में हमारी सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और जातिगत सर्वेक्षण का फैसला किया था। देशभर में सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना करवाना राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन का कमिटमेंट है।
दरअसल, राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि आरक्षण पर 50 प्रतिशत की लिमिट है, हम इसे उखाड़ फेंकेंगे, ये कांग्रेस और INDIA की गारंटी है। उन्होंने अपना एक वीडियो भी इस पोस्ट में शेयर किया है। राहुल गांधी की यही पोस्ट शेयर कर अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
अशोक गहलोत ने केंद्र से किए सवाल

यह है राहुल गांधी और INDIA का कमिटमेंट
अशोक गहलोत ने लिखा है कि हर तबके के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान में हमारी सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और जातिगत सर्वेक्षण का फैसला किया था। देशभर में सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना करवाना राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन का कमिटमेंट है।
दरअसल, राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि आरक्षण पर 50 प्रतिशत की लिमिट है, हम इसे उखाड़ फेंकेंगे, ये कांग्रेस और INDIA की गारंटी है। उन्होंने अपना एक वीडियो भी इस पोस्ट में शेयर किया है। राहुल गांधी की यही पोस्ट शेयर कर अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar