राजस्थान में टोंक से कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए गए हैं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, 1951 से कांग्रेस 10 मर्तबा जीत चुकी

Chandresh Sharma | Oct 23, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में टोंक से कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए गए हैं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, 1951 से कांग्रेस 10 मर्तबा जीत चुकी
राजस्थान में टोंक से कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए गए हैं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, 1951 से कांग्रेस 10 मर्तबा जीत चुकी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस अपनी दो-दो लिस्ट जारी कर चुके हैं। इस बीच बीजेपी कांग्रेस के अपराजेय गढ़ टोंक के लिए विशेष रणनीति बनाने की उधेड़बुन में जुटी हुई है।

TONK. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस अपनी दो-दो लिस्ट जारी कर चुके हैं। इस बीच बीजेपी कांग्रेस के अपराजेय गढ़ टोंक के लिए विशेष रणनीति बनाने की उधेड़बुन में जुटी हुई है। साल 1951 से राजस्थान की यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। बीजेपी ने अभी टोंक जिले में मात्र दो प्रत्याशियों का ही ऐलान किया है। जबकि कांग्रेस टोंक सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को उम्मीदवार डिक्लेयर कर चुकी है। माना जा रहा है कि हमेशा चौंकाने वाली बीजेपी इस बार टोंक में वाकओवर देने के बिल्कुल मूड में नहीं है।

स्थानीय उम्मीदवार या पैराशूट से उतरेगा दिग्गज

टोंक की सीट को लेकर बड़ा सवाल यही है कि क्या बीजेपी इस बार स्थानीय प्रत्याशी को ही मौका देगी या फिर पैराशूट से दिग्गज को यहां उतारा जाएगा। इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतारकर नई स्ट्रेटजी लाई है। बीते चुनावों की बात की जाए तो बीजेपी ने यहां ऐन वक्त पर स्थानीय दावेदार और सिटिंग एमएलए अजीत मेहता का टिकट काटकर यूनुस खान को मैदान में उतार दिया था। नतीजतन सचिन पायलट यहां 50 हजार से ज्यादा मतों से जीते थे। इस बार भी यहां बीजेपी की ओर से पूर्व विधायक अजीत मेहता का नाम जोर शोर से उठाया जा चुका है। मगर हाईकमान अभी तक इस सीट को रोके हुए है।

अब तक 10 जीत दर्ज कर चुकी कांग्रेस

टोंक विधानसभा में 1951 से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। लगातार विधानसभा चुनावों में 10 मर्तबा कांग्रेस ही यहां से जीतती चली आइ। हालांकि बीजेपी भी यहां से 5 मर्तबा जीत हासिल कर चुकी है। 1962 में यहां से राधाकिशन स्वतंत्र पार्टी ने जीत हासिल की थी तो 1972 और 77 में अजीत सिंह यहां जनसंघ और जनता पार्टी से जीत चुके हैं।

दो सीटों पर उतारे हैं बीजेपी ने उम्मीदवार

बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में यहां मालपुरा की सीट से सिटिंग एमएलए कन्हैयालाल चौधरी को तीसरी मर्तबा प्रत्याशी बनाया है। वे 2013 और 2018 का चुनाव भी जीत चुके हैं। ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि क्या कन्हैयालाल इस बार जीत की हैट्रिक बना पाते हैं या नहीं। बीजेपी देवरी उनियारा से विजय बैंसला को भी उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Sachin Pilot
  • सचिन पायलट
  • राजस्थान न्यूज़
  • Tonk is the stronghold of Congress
  • Congress has won 10 times
  • कांग्रेस का गढ़ टोंक
  • 10 मर्तबा जीत चुकी कांग्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा