गोगामेड़ी हत्याकांड में आया अशोक गहलोत के बेटे का नाम, मर्डर को लेकर गैंगस्टर रोहित ने FB पोस्ट में किया यह खुलासा

Vikram Jain | Dec 07, 2023, 24:00 IST
Share
गोगामेड़ी हत्याकांड में आया अशोक गहलोत के बेटे का नाम, मर्डर को लेकर गैंगस्टर रोहित ने FB पोस्ट में किया यह खुलासा
गोगामेड़ी हत्याकांड में आया अशोक गहलोत के बेटे का नाम, मर्डर को लेकर गैंगस्टर रोहित ने FB पोस्ट में किया यह खुलासा

गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित ने फेसबुक पर 2 पोस्ट लिखी है। एक पोस्ट में सीएम गहलोत के बेटे का नाम आया है।

JAIPUR. राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा कपूरीसर ने फेसबुक पर 2 पोस्ट लिखी है। जिसमें गोदारा ने गोगामेड़ी की हत्या की वजह बताई है। इसी के साथ गोदारा ने इस मामले में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गोदारा ने गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर फिरौती की रकम में हिस्सा लेने का आरोप लगाया है। गोगामेड़ी की हत्‍या के बाद गोदारा के नाम से फेसबुक आईडी से दो पोस्‍ट वायरल हुई है।

गैंगस्टर रोहित गोदारा की फेसबुक पोस्ट

पहली पोस्‍ट में हत्‍या की जिम्‍मेदारी लेते हुए गोदरा ने कहा कि दुश्‍मनों का साथ देने की वजह से लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है जबकि दूसरी पोस्‍ट में निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का जिक्र किया गया है। जिसमें कहा गया कि इस मामले में हमें वैभव गहलोत ने शामिल कराया था, वैभव हमसे एक्सटॉर्शन मनी का हिस्सा लेता था। हमारे पास इस बात का सबूत है।

WhatsApp Image 2023-12-07 at 19.01.56.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-07 at 19.01.56.jpeg

वैभव गहलोत को लेकर में क्‍या लिखा गया?

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि गोगामेड़ी की हत्या सिद्धू मूसेवाला से कनेक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के विवाद में हुई है। साथ ही गोदारा ने मामले में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का नाम लेते हुए आरोप लगाए है। लिखा कि वैभव गहलोत ने ही उसे डिस्ट्रीब्यूशन के खेल में शामिल कराया। इसमें एक बड़ा हिस्सा खुद वैभव गहलोत लेते हैं, कहा कि एक्सटॉर्शन मनी का बड़ा हिस्सा वैभव गहलोत के पास जाता था। साथ ही खुलासा किया कि उसे तो डिस्ट्रीब्यूशन के खेल में खुद वैभव गहलोत ने इंवॉल्व कराया था। उसने यह भी कहा कि इस बात के उसके पास पक्के सबूत और कॉल रिकार्डिंग हैं। साथ ही यह भी लिखा है कि गहलोत ने ही उसे बड़े उद्योगपतियों के नंबर दिए थे। वहीं रोहित ने अपने पोस्ट में जल्द ही कुछ और बड़े नामों का खुलासा करने का दावा किया है।

WhatsApp Image 2023-12-07 at 19.01.35.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-07 at 19.01.35.jpeg

मारे गए साथी नवीन सिंह को बताया शहीद

रोहित गोदारा के नाम की वायरल इस पोस्‍ट में गोगामेड़ी की गोली मारने के बाद हुई फायरिंग में मारे गए बदमाशों के तीसरे साथी नवीन सिंह शेखावत का शहीद बताया गया। पोस्ट में गोदारा ने ये लिखा है कि गोगामेड़ी की हत्या के दौरान मारे गए नवीन सिंह शेखावत की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। साथ ही रोहित ने हत्‍या की जिम्‍मेदारी लेने की बात दोहराई है।

गोगामेड़ की हत्या के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं और इस बीच इस पोस्ट ने मामले को अलग ही रंग दे दिया है। राजस्थान में अब चूंकि सत्ता परिवर्तन हो गया है ऐसे में इस तरह के आरोप कांग्रेस और वैभव गहलोत के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

FIR में अशोक गहलोत और डीजीपी का नाम

इधर, गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सुखदेव सिंह की पत्नी शीला शेखावत ने मामले में FIR दर्ज करवाई है। इसमें शीला शेखावत ने अशोक गहलोत और राजस्थान के डीजीपी का नाम लिया। सुखदेव सिंह की पत्नी ने निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा कि इन लोगों को हर जगह से सूचना आ रही थी कि गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रची जा रही है। फिर भी इन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Sukhdev Singh Gogamedi murder case
  • लॉरेन्स बिश्नोई गैंग
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • FB post of gangster Rohit Godara
  • CM Gehlot son name in the murder case
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड
  • गैंगस्टर रोहित गोदारा की एफबी पोस्ट
  • हत्याकांड में सीएम गहलोत के बेटे का नाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा