पूर्व सीएम गहलोत का बयान, सीएम भजनलाल के खिलाफ दिल्ली और जयपुर में चल रही है साजिश

Jinesh Jain | Jun 25, 2025, 19:54 IST
Share
Ex cm ashok gehlod
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा को उनके पद से हटाने की साजिश दिल्ली और जयपुर में हो रही है। गहलोत का दावा है कि इस षड्यंत्र को लेकर हमने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है। उनके इस बयान राजनीतिक हलचल पैेदा कर दी है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को एक सनसनीखेज आरोप लगाकर राजस्थान की राजनीति में हलचल पैदा कर दी। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पद से हटाने की साजिश की जा रही है। उनकी ही पार्टी के कुछ नेता दिल्ली और जयपुर में यह साजिश रच रहे हैं। गहलोत ने दावा किया कि इस षडयंत्र को लेकर मुख्यमत्री पूरी तरह से अंजान बने हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्होंने बार-बार मुख्यमंत्री को इस बारे में आगाह किया है, लेकिन मुख्यमंत्री उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि अब भी नहीं संभले तो सीएम को गंभीर नुकसान हो सकता है।

भजनलाल के कार्यकाल को बचाने की अपील

अशोक गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह चाहते हैं कि भजनलाल शर्मा अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करें। उन्होंने कहा कि पहली बार विधायक बने भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय काफी अहम था। उनका मानना था कि एक युवा नेता को सीएम बनने का मौका मिला है, और अब इस पद से उन्हें हटाना ठीक नहीं होगा। गहलोत का कहना था कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से कोई फायदा नहीं होता, और इस स्थिरता को बनाए रखना प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार

चंदेरी में बाबर से लड़े थे राजपूत राजा, जौहर कर दिए थे प्राण, जनाब! आप भी देखिए इस नगर का वैभव

राजस्थान की छवि पर चिंता

गहलोत ने उदयपुर में एक विदेशी युवती से हुई बलात्कार की घटना पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से राजस्थान की छवि खराब हो सकती है। गहलोत ने यह भी कहा कि हाल ही में अमेरिका ने छह भारतीय राज्यों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की थी, लेकिन उसमें राजस्थान का नाम नहीं था। अगर इस तरह की घटनाएं जारी रहीं, तो भविष्य में राजस्थान का नाम भी उन राज्यों की सूची में शामिल हो सकता है।

राजस्थान में राजनीतिक हलचल

गहलोत का यह बयान राजस्थान की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर सकता है। भजनलाल शर्मा की नेतृत्व क्षमता और उनकी पार्टी के अंदर के गतिरोध पर अब सवाल उठने लगे हैं। गहलोत के आरोपों के बाद पार्टी में अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, गहलोत का यह बयान पार्टी के भीतर हो रही शक्तियों के संघर्ष को उजागर करता है। इस मुद्दे पर अब कांग्रेस पार्टी में और भी बयानबाजी हो सकती है, जिससे प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Madhya Pradesh सरकार ने लागू की Transfer Policy 2025 | अब Promotion की बारी

CBSE कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए राहत, अब साल में दो बार होगी परीक्षा, जानें नया आदेश

सीएम पर लगे आरोपों की जांच की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के लोग कई मायने निकाल रहे है। राजनीतिक जानकारों की माने तो सीएम भजनलाल शर्मा पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच की मांग का दबाव कांग्रेस के साथ ही सत्तारूढ़ दल भाजपा के कुछ लोग भी बना रहे है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बयान ने चर्चा को और हवा दे दी है। अब देखना यह होगा कि केंद्रीय नेतृत्व सीएम पर लग रहे आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • राजस्थान
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • जयपुर
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • दिल्ली
  • आरोप
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा