राजस्थान में बीजेपी के घोषणा पत्र पर गहलोत का असर, गहलोत सरकार की कई योजनाओं को जारी रखने के संकेत

Jitendra Shrivastava | Nov 16, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में बीजेपी के घोषणा पत्र पर गहलोत का असर, गहलोत सरकार की कई योजनाओं को जारी रखने के संकेत
राजस्थान में बीजेपी के घोषणा पत्र पर गहलोत का असर, गहलोत सरकार की कई योजनाओं को जारी रखने के संकेत

बीजेपी ने राजस्थान के चुनाव के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया है, उस पर सीएम अशोक गहलोत की कई योजनाओं का असर दिख रहा है।

मनीष गोधा, JAIPUR. बीजेपी ने राजस्थान के चुनाव के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया है, उस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कई योजनाओं और घोषणाओं का असर भी दिख रहा है। पार्टी ने मौजूदा सरकार की कुछ योजनाओं को और बेहतर कर जारी रखने के संकेत दिए हैं, वहीं मेडिकल सेक्टर और सोशल सिक्योरिटी पर स्पेशल फोकस के मामले में भी गहलोत का असर दिख रहा है।

कुछ योजनाओं को और बेहतर बनाकर जारी रखेंगे

आमतौर पर राजनीतिक दल आरोप लगाते हैं कि दूसरी पार्टी की सरकार उनकी योजनाओं को बंद कर दिया, लेकिन इस बार बीजेपी ने घोषणा पत्र के जरिए संकेत दिए हैं कि पार्टी की सरकार बनी तो गहलोत सरकार की कुछ योजनाओं और घोषणाओं को और बेहतर बनाकर जारी रखा जाएगा। वैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों राजस्थान की एक सभा में इसके संकेत दिए भी थे कि जनहित की योजनाओं को बीजेपी सरकार और बेहतर बनाकर लागू करेगी। इसके जरिए पार्टी ने कांग्रेस के इस प्रचार का जवाब देने की कोशिश भी की है कि बीजेपी की सरकार आई तो हमारी योजनाएं बंद कर देगी।

इन योजनाओं को जारी रखने के मिले संकेत

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन गहलोत ने बढ़ाकर एक हजार रुपए प्रतिमाह की थी, बीजेपी ने कहा है कि हम 1500 रुपए प्रतिमाह देंगे।
  • गरीबों को गहलोत सरकार आठ रुपए में खाना दे रही थी, बीजेपी ने कहा हम पांच रुपए में देंगे।
  • पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को समय पर पूरा करेंगे।
  • गहलोत की गोधन योजना के जवाब में बीजेपी ने भी गोबर और गौमूत्र खरीदने का वादा किया है।
  • गहलोत ने सिर्फ लम्पी रोग के मामले में ही पशुपालकों को सहायता दी थी, बीजेपी ने लम्पी के साथ एंथ्रेक्स और स्वाइन फ्लू से मरे पशुओं के मामले में भी सहायता देने का वादा किया है और पशुधन बीमा योजना लागू रखने का वादा भी किया है।
  • री स्कूटी योजना अभी कुछ विशेष वर्ग की छात्राओं के लिए लागू है, इसे बीजेपी ने सभी मेधावी छात्राओं के लिए लागू करने की घोषणा की है।
  • गहलोत किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड दे रहे हैं। बीजेपी ने एक रुपए प्रति पैड वाली 50 हजार वैंडिंग मशीनें लगाने का वादा किया है।
  • जयपुर में एविऐशन विश्वविद्यालय की घोषणा गहलोत कर चुके हैं, बीजेपी ने भी इसका वादा किया है।
  • गहलोत बच्चों को यूनिफार्म के लिए दो सौ रुपए दे रहे हैं। बीजेपी ने स्कूल बैग, यूनिफार्म और किताबों के लिए 1200 रुपए देने का वादा किया है।
  • गहलोत आरक्षित वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दिलाते हैं, बीजेपी सभी जरूरतमंद बच्चों को कोचिंग दिलाएगी।
  • गहलोत सरकार ने मेडिकल सेक्टर पर विशष फोकस किया हुआ है और कई योजनाएं चला रखी है। बीजेपी ने भी मेडिकल सेक्टर पर विशेष फोकस करते हुए मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कई घोषणाएं की हैं।
  • गहलोत लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता दे रहे हैं, तो बीजेपी ने इन्हें छह हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देने का वादा किया है।
  • गहलोत ने ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रांसपोर्ट पोर्टल्स के लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स के लिए कानून बनाया तो बीजेपी ने स्ट्रीट हॉकर कल्याण बोर्ड के गठन का वादा कर दिया और गिग वर्कर्स को केंद्र की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में रजिस्टर करने का वादा किया है।
  • गहलोत विभिन्न जाति समुदायों के कल्याण बोर्ड बना चुके हैं, अब बीजेपी ने अनुसूचित जाति में शामिल जातियों के कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की है।
  • मौजूदा सरकार की बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना जारी रहेगी और बीजेपी ने अनुसूचित जाति के लिए अम्बेडकर से जुड़े पंचतीर्थ की यात्रा योजना शुरू करने का वादा किया है।
Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • BJPs manifesto
  • Gehlots impact on the manifesto
  • plans of Gehlot government
  • बीजेपी का घोषणा पत्र
  • घोषणान पत्र पर गहलोत का असर
  • गहलोत सरकार की योजनाएं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा