10 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां दौड़ रहीं बेफिक्र, जनता की गाड़ियों पर चालान।
Ashish Bhardwaj | Jul 19, 2026, 12:53 IST
जनता के वाहन
राजस्थान के भरतपुर में एनजीटी के नियमों के बावजूद 290 सरकारी डीजल वाहन 10 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। जिले में 35 हजार से ज्यादा ओवरएज वाहन दर्ज हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- भरतपुर में पुराने वाहनों पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया।
- जिले में 35,887 ओवरएज वाहन अभी भी दर्ज हैं।
- सरकारी विभागों के 290 डीजल वाहन 10 साल से ज्यादा पुराने हैं।
- छह महीने में 83 चालान से 3.85 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।
- पुराने वाहनों पर कार्रवाई करने वाला तंत्र खुद नियमों में फंसा।
इन वाहनों को सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन भरतपुर में इन्हीं नियमों की सबसे बड़ी अनदेखी खुद सरकारी तंत्र कर रहा है।
6 महीने में 83 चालान, साढ़े तीन लाख जुर्माना
सरकारी विभागों के ही सैकड़ों वाहन पुराने
सबसे बड़ा विरोधाभास यह है कि जिन विभागों पर नियम लागू कराने की जिम्मेदारी है, उन्हीं के वाहन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
जिले में दर्ज हैं 35 हजार से ज्यादा पुराने वाहन
भरतपुर एनसीआर (NCR) क्षेत्र का हिस्सा है, इसलिए यहां एनजीटी के आदेश पूरी तरह लागू होते हैं। इसके बावजूद जिले में इतनी बड़ी संख्या में पुराने वाहन खड़े और संचालित हो रहे हैं। इनमें 17,206 डीजल वाहन और 18,681 पेट्रोल वाहन शामिल हैं।
आम जनता पर कार्रवाई, सरकारी वाहन बेफिक्र
लेकिन सरकारी वाहनों के मामले में पिछले कई सालों से कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया गया है। हैरानी की बात यह है कि कुछ सरकारी विभागों के पास तो 19 साल तक पुराने वाहन भी मौजूद हैं।
15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों का आंकड़ा
इसके अलावा 476 कारें भी तय समय सीमा पार कर चुकी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 8 एम्बुलेंस भी ओवरएज श्रेणी में शामिल हैं। इनके अलावा 64 अन्य तरह के वाहन भी पुराने हो चुके हैं।
ये खबर भी पढे़:-
हाई कोर्ट में कल पेश होगी पंचायत-निकाय चुनाव योजना, सरकार ने की उच्च स्तरीय बैठक
6 साल की बच्ची की मौत, चांदीपुरा वायरस की आशंका, 40 के सैंपल लिए
बेनीवाल ने सुरक्षाकर्मी लौटाए, कहा-मेरी सुरक्षा में लगाए जा रहे बीमार पुलिसकर्मी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA