कैंटीन मैनेजर को पीटने और यूरिन पिलाने के आरोप, तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-01T114004.081
Photograph: (the sootr)

गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों पर कैंटीन मैनेजर के साथ मारपीट और उसे यूरिन पिलाने का आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत न देने पर नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने मैनेजर को थाने के क्वार्टर पर बुलाकर उसके साथ बर्बरता की।

News In Short

  • गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एएसआई ने कैंटीन मैनेजर से रिश्वत मांगी।
  • मना करने पर आरोपियों ने थाने के क्वार्टर पर बुलाकर प्रताड़ित किया।
  • आरोपी एएसआई ने शराब की बोतल में यूरिन भरकर पीड़ित को जबरन पिलाया।
  • पीड़ित की जेब से 15,700 रुपए निकालने का भी आरोप लगाया गया है।
  • जीआरपी एएसआई और दो कांस्टेबलों को लाइन हाजिर किया गया।

News In Detail

राजस्थान के गंगापुर सिटी जीआरपी थाने के अधिकारियों की तानाशाही और मनमर्जी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैंटीन मैनेजर द्वारा मासिक रिश्वत देने के लिए एक-दो दिन की मोहलत मांगने पर रेलवे अधिकारी और जीआरपी पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।

आरोप है कि आरोपियों ने रात को मैनेजर को थाने के क्वार्टर में बुलाया और शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, मुख्य आरोपी अधिकारी ने शराब की बोतल में अपना यूरिन भरकर जबरन पीड़ित को पिला दिया।

क्या है पूरा मामला?

प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित कैंटीन के मैनेजर अजीत सिंह निवासी भिंड (मध्य प्रदेश) ने दर्ज कराई FIR में बताया कि 26 मई की रात 9:30 बजे सीएमआई (कैंटीन मैनेजमेंट इंस्पेक्टर) रवि कुमार कैंटीन पर आए और उनसे मासिक बंधी (रिश्वत) की मांग की। मैनेजर ने मना कर दिया तो उन्होंने लाइसेंस निरस्त कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

रात को क्वार्टर पर बुलाकर की बर्बरता

पीड़ित का आरोप है कि रात 11 बजे एएसआई भवानी शंकर ने उसे सरकारी क्वार्टर पर बुलाया। वहां सीएमआई रवि कुमार, कांस्टेबल दिलीप और मस्तराम पहले से मौजूद थे। चारों शराब के नशे में धुत थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और अमानवीय व्यवहार किया। उनका आरोप है कि एएसआई ने उसकी जेब से 15,700 रुपए भी निकाल लिए।

मुख्य आरोपी ने पिलाई यूरिन

सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि मुख्य आरोपी सीएमआई रवि कुमार ने शराब की बोतल में अपना यूरिन भरकर जबरन पीड़ित को पिला दिया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में इस अमानवीय कृत्य का जिक्र किया है। उसने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे और अधिक पीटा गया।

पुलिस ने कराया पीड़ित का मेडिकल

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित के शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है। डीएसपी शकील अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, सीएमआई पर कोई कार्रवाई नहीं

इस अमानवीय घटना के बाद जीआरपी के एएसआई भवानी शंकर, कांस्टेबल दिलीप और मस्तराम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लेकिन मुख्य आरोपी सीएमआई रवि कुमार के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:-

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में सिलेक्टेड कपिल लवानिया की दिल्ली हादसे में मौत

डॉक्टर से लेडी सिंघम तक, आईपीएस डॉ. अमृता दुहन की प्रेरक कहानी

मार्बल खदान से 72 घंटे बाद निकला शव, परिजनों का आरोप-नहीं बचा पाया प्रशासन

काले झंडे दिखाने मामले में SHO सस्पेंड, एसपी और तहसीलदार का पहले ही चूका है ट्रांसफर

Tags:
  • रिश्वत
  • सनसनीखेज
  • रेलवे स्टेशन
  • बेरहमी से मारपीट
  • लाइन हाजिर
  • गंगापुर सिटी
  • यूरिन भरकर जबरन पीड़ित को पिला दिया
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी