जयपुर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाई महिला की बॉडी, सड़क पर मिला अधजला शव, पुलिस ने रेप की जताई आशंका

The Sootr | Sept 29, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाई महिला की बॉडी, सड़क पर मिला अधजला शव, पुलिस ने रेप की जताई आशंका
जयपुर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाई महिला की बॉडी, सड़क पर मिला अधजला शव, पुलिस ने रेप की जताई आशंका

जयपुर में सड़क किनारे एक महिला का अधजला शव मिला है, जानकारी के मुताबिक पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर बॉडी जलाई गई है

JAIPUR. राजस्थान के जयपुर में भीलवाड़ा की तरह रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी में सड़क किनारे एक महिला का अधजला शव मिला है। जानकारी के मुताबिक पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर बॉडी जलाई गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि शायद महिला के साथ रेप भी किया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

महिला का आधा चेहरा जला हुआ मिला

एसीपी फूलचन्द मीना ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे कानोता के पापड़ गांव में सड़क किनारे महिला की अधजली लाश मिली है। कानोता थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए गए। उन्होंने कहा कि किसी वाहन की मदद से शव को ठिकाने लगाने के लिए पापड़ गांव में सुनसान जगह लेकर लाया गया और उसके बाद आग लगाई गई है। शव को जलता छोड़कर ही हत्यारे फरार हो गए हैं। एसएचओ भगवान सहाय ने बताया कि महिला का आधा चेहरा समेत कपड़े में लाल रंग का कुर्ता अधजला बचा है। नाइलोन के सफेद कपड़े में बॉडी को बांधकर फेंका गया था। साथ ही चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं। उन्होंने कहा कि मृतका के सिर पर भारी चीज से वार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। महिला के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है, जिस बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा। महिला की उम्र 25 साल के आसपास है, आधा चेहरा जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।

भीलवाड़ा में 14 साल की बच्ची को जिंदा जलाया था

राजस्थान के भीलवाड़ा में इसी साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां एक 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप कर उसे भट्‌टी में जिंदा जला दिया गया था। ये रेप दो भाईओं ने मिलकर रेप किया था। नाबालिग को इतने बुरे तरीके से जलाया गया था कि जब उसका शव निकाला गया तो धड़ अलग हो गया था।

Tags:
  • Bhilwara like massacre
  • woman's body burnt by pouring inflammable substance
  • woman's body burnt and thrown in Jaipur
  • Half burnt body found on the road in Jaipur
  • भीलवाड़ा जैसा हत्याकांड
  • ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाई महिला की बॉडी
  • जयपुर में महिला की बॉडी जलाकर फेंकी
  • जयपुर में सड़क पर मिला अधजला शव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा