राजस्थान में हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद रावण ने किया गठबंधन, 200 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Chandresh Sharma | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद रावण ने किया गठबंधन, 200 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
राजस्थान में हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद रावण ने किया गठबंधन, 200 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव में हनुमान और रावण के बीच गठबंधन भी चर्चाओं में है। यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने चंद्रशेखर आजाद रावण के साथ गठबंधन कर लिया है

मनीष गोधा, JAIPUR. राजनीति में मैथोलोजिक कैरेक्टर्स का उपयोग आम बात है, मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने धारावाहिक रामायण में हनुमान का किरदार निभा रहे विक्रम मस्ताल को उतारा है। चर्चाओं में यही बात आ रही है शिव का सामना हनुमान करेंगे। उधर राजस्थान विधानसभा चुनाव में हनुमान और रावण के बीच गठबंधन भी चर्चाओं में है। यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने चंद्रशेखर आजाद रावण के साथ गठबंधन कर लिया है।

200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

राजस्थान के चुनाव में अभी तक कांग्रेस या बीजेपी का किसी से गठबंधन सामने नही आया है लेकिन तीसरे मोर्चे के दलों का एक गठबंधन बन गया है। नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का गठबंधन हुआ है. दोनों दलों में मिल कर 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

जल्द ही 12 से ज्यादा नामों का ऐलान

विधानसभा चुनाव को लेकर आरएलपी का आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर हम राजस्थान की तमाम सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा और कांग्रेस को करारा जवाब देंगे। युवा और किसान को बदलाव की उम्मीद है और उस बदलाव को ये गठबंधन गति देगा. राजस्थान की जंग मिलकर जीतेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही 12 से ज्यादा नामों का ऐलान किया जाएगा।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछली बार 80 लाख लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आम आवाम क्या सोच रही है? उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को जयपुर में बड़ी रैली होगी, जिसमें परिवर्तन की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 200 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज़
  • Hanuman and Ravana together in elections
  • Beniwal and Chandrashekhar made alliance
  • will contest elections on 200 seats
  • चुनाव में हनुमान और रावण साथ-साथ
  • बेनीवाल और चंद्रशेखर ने किया गठबंधन
  • 200 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा