सांसद हनुमान बेनीवाल नहीं कर पाए सीएम हाउस कूच, सरकार की रणनीति लाई रंग

The Sootr | Jun 20, 2025, 16:46 IST
Share
rlp mp hanuman beniwal
Photograph: (The Sootr)

राजस्थान में जोधपुर के रेजिडेंट चिकित्सक डॉ. राकेश विश्नोई के सुसाइड मामले को लेकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनके परिजनों की ओर से सात दिन से दिया जा रहा धरना शुक्रवार को खत्म हो गया।

JAIPUR. राजस्थान में जोधपुर के रेजिडेंट चिकित्सक डॉ. राकेश विश्नोई के सुसाइड मामले को लेकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनके परिजनों की ओर से सात दिन से दिया जा रहा धरना शुक्रवार को खत्म हो गया।

यह धरना मृतक डॉ. विश्रोई के परिजनों की उनकी मांगों को लेकर सरकारी स्तर पर हुई सहमति के बाद समाप्त हुआ। अब मृतक चिकित्सक के दाह-संस्कार की प्रक्रिया शनिवार को होगी।

इस सहमति के साथ ही रालोप सांसद हनुमान बेनीवाल व उनके समर्थकों की मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करने की योजना भी खत्म हो गई। इस कूच को रोकने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात था। सरकार ने ऐसी रणनीति बनाई कि सांसद बेनीवाल एसएमएस अस्पताल के मोर्चरी पर धरनास्थल से आगे नहीं बढ़ पाए।

सांसद पर हुई एफआईआर

सरकार ने सुसाइड करने वाले डॉ. राकेश बिश्नोई के परिजनों की मांग के अनुरूप उसे प्रताड़ित करने वाले विभागाध्यक्ष को हटाने, आर्थिक मदद और मृतक की पत्नी को नौकरी पर सहमति जताई। उधर, धरना-प्रदर्शन से रोड बाधित करने के मामले में पुलिस सांसद बेनीवाल और विधायक अभिमन्यु सिंह समेत पांच नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर चुकी है। इन पर बिना अनुमति के आंदोलन करने, रास्ता जाम करने और लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें...

राजस्थान में हर गली-मोहल्ले तक पहुंचेगा योग, 65 हजार स्टूडेंट्स को योग एंबेसडर बनाएगा शिक्षा विभाग

राजस्थान में अफसरों से पंगा लेने वाले नेताओं के बुरे दिन: क्या नहीं सीख रहे हैं नेता?

राजस्थान में मानसून का असर : बारिश का दौर, येलो अलर्ट जारी, कोटा बैराज के गेट खोले गए

राजस्थान में आदिवासी स्टूडेंट्स को B.Ed के लिए मिलती है 30 हजार की स्कॉलरशिप, करें आवेदनm

दिनभर सियासी पारा गर्म

इससे पहले, सांसद बेनीवाल के मुख्यमंत्री आवास पर कूच को लेकर शुक्रवार को दिनभर सियासी पारा चढ़ा रहा। बेनीवाल को रोकने के लिए सरकारी मशीनरी की ओर से बनाई गई रणनीति में हालांकि सरकार का काफी हद तक बारिश ने साथ दिया। लेकिन, तमाम व्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोप) सांसद बनीवाल दोपहर बाद एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी पर धरना दे रहे डॉ. बिश्नोई के परिजनों तक पहुंचने में कामयाब हो गए।

बेनीवाल को थमाया नोटिस

बेनीवाल ने देर रात धरनार्थियों के बीच पहुंचकर शुक्रवार दोपहर को सीएम आवास पर कूच की घोषणा की थी। इसे देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई। उसने बेनीवाल, विधायक अभिमन्यु पुनिया, कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनिल चौपड़ा, आरएलपी नेता श्रवण चौधरी और छात्र नेता निर्मल चौधरी को बिना वैधानिक स्वीकृति के आंदोलन करने और लोगों को आंदोलन के लिए उकसाने का नोटिस थमा दिया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल | भजनलाल सरकार | सीएम हाउस

रेजिडेंट डॉक्टर्स

Tags:
  • भजनलाल सरकार
  • Jaipur
  • हनुमान बेनीवाल
  • आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल
  • सीएम हाउस
  • रेजिडेंट डॉक्टर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज