हरभजन के वीडियो से मचा हंगामा, राजस्थान-पंजाब हुए आमने-सामने
Ashish Bhardwaj | Aug 12, 2026, 12:43 IST
जॉम्बी ड्रग वीडियो
भाजपा सांसद हरभजन सिंह के जॉम्बी ड्रग वीडियो को लेकर पंजाब और राजस्थान पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। श्रीगंगानगर एसपी ने वीडियो को राजस्थान का बताए जाने का खंडन किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- हरभजन सिंह के नशे वाले वीडियो पर पंजाब-राजस्थान पुलिस आमने-सामने।
- सांसद ने वीडियो को पंजाब का बताकर चिंता जताई थी।
- पंजाब पुलिस ने वीडियो को श्रीगंगानगर का बताया था।
- श्रीगंगानगर एसपी ने लोकेशन दावे को खारिज किया।
- पुलिस अब वीडियो में दिखे युवकों और नशे की जांच कर रही है।
हरभजन सिंह ने क्या लिखा था
उन्होंने आगे लिखा कि यह सब देखकर रोने का मन करता है। जो पंजाब कभी अपनी बढ़ती किस्मत, साहस और वीरता के लिए जाना जाता था। आज उसी के युवा नशे के घेरे में फंसे हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने की अपील भी की है।
वीडियो को लेकर मचा सियासी विवाद
पंजाब के नेताओं ने वीडियो की लोकेशन पर सवाल उठाए और इसे राजस्थान के श्रीगंगानगर का बताया। पंजाब पुलिस ने भी इसी दावे का समर्थन किया था।
राजस्थान पुलिस ने किया खंडन
एसपी ने दावा किया कि यह वीडियो वास्तव में पंजाब का ही है। पुलिस अब उस युवक की तलाश कर रही है, जिसने यह वीडियो सबसे पहले अपलोड किया था।
दोनों युवकों ने क्या लिया था नशा
हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उन्होंने चिट्टे के साथ कोई और नशीला पदार्थ तो नहीं लिया था। इस बिंदु को स्पष्ट करने में मेडिकल जांच अहम भूमिका निभाएगी। अगर जांच में किसी अन्य पदार्थ की पुष्टि होती है, तो पुलिस उसके स्रोत तक पहुंचने की कोशिश करेगी।
जॉम्बी ड्रग
FAQ
- हरभजन सिंह के वीडियो को लेकर विवाद क्यों हुआ?
हरभजन सिंह ने जॉम्बी ड्रग के नशे में दिख रहे 2 युवकों का वीडियो शेयर कर इसे पंजाब का बताया था। बाद में पंजाब पुलिस ने इसे राजस्थान का बता दिया, जिससे विवाद खड़ा हुआ। - हरभजन सिंह के वीडियो को लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने क्या कहा?
श्रीगंगानगर एसपी ने वीडियो को राजस्थान का बताए जाने का खंडन किया। उनके अनुसार जिले में ऐसी कोई गतिविधि नहीं होती और वीडियो असल में पंजाब का है।
ये खबर भी पढे़:-
निकाय चुनाव में 60 सीटें OBC के लिए हो सकती है रिजर्व, 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी
निकाय चुनाव से पहले शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 66 अधिकारियों के किए तबादले
राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, 48 ट्रेनी अफसरों को मिली पोस्टिंग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari