हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा, तहसीलदार व पटवारी सस्पेंड
Mukesh Sharma | Jul 04, 2026, 08:00 IST
नाले से अतिक्रमण न हटाने पर तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड
राजस्थान हाई कोर्ट ने साल 2019 से लंबित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नाले से अतिक्रमण न हटाने पर नादौती के तहसीलदार और पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। कोर्ट ने इसे कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए प्रशासन को तुरंत अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- अतिक्रमण न हटाने पर करौली के तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड।
- हाई कोर्ट में 2019 से लंबित याचिका, बार-बार आदेश के बावजूद नहीं हटा अतिक्रमण।
- तहसीलदार दीन दयाल शर्मा और पटवारी भारत सिंह गुर्जर पर गिरी गाज।
- कोर्ट ने राजस्व सचिव को दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के दिए निर्देश।
- अतिक्रमी बार-बार कर रहे कब्जा, कोर्ट ने थानाधिकारी से तुरंत हटवाने को कहा।
कोर्ट ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की बैंच ने यह आदेश रूपराज की जनहित याचिका पर दिए।
अदालत ने अतिरिक्त महाधिवक्ता जीएस गिल को कहा है कि वे संबंधित थानाधिकारी और राजस्व अधिकारियों से मौके से तुरंत अतिक्रमण हटवाकर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें।
आदेश के बावजूद नहीं मान रहे अतिक्रमी
कोर्ट ने 30 अप्रैल को अतिक्रमण नहीं हटने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। 30 अप्रैल को कोर्ट ने स्थानीय तहसीलदार व पटवारी को इस संबंध में स्पष्टीकरण पेश करने को भी कहा था।
तब तक रहेंगे सस्पेंड
इससे स्पष्ट है कि वे कोर्ट के आदेशों का सम्मान नहीं करते । उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करने का दोषी पाया जाता है।
अदालत ने स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई आरंभ नहीं की जा रही है, लेकिन उन्होंने आदेश की पालना में अतिक्रमण नहीं हटाया है। ऐसे में उन पर विभागीय कार्रवाई की जाए और कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें सस्पेंड रखा जाए।
ये भी पढ़ें:-
पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत
राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश, यौन अपराधों में फोटो-वीडियो सीलबंद लिफाफे में हों पेश
राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA