मुझे आधी रात को क्यों जगाया, मर रहे हैं तो सुबह बताओ, बोले स्वास्थ्य मंत्री?
Jageshwar prasad | Jul 17, 2026, 07:55 IST
स्वास्थ्य मंत्री का ऑडियो वायरल, बोले- मर रहे हैं तो सुबह बताओ
राजस्थान में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुझे आधी रात को नींद से क्यों जगाया...लोग तड़प रहे हैं तो सुबह बता देते।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का एक कथित ऑडियो वायरल।
- मंत्री कह रहे हैं, मुझे आधी रात को क्यों जगाया...मर रहे हैं तो सुबह बताओ ना।
- यह ऑडियो एक स्थानीय पत्रकार और स्वास्थ्य मंत्री के बीच बातचीत का है।
- इन दिनों प्रदेश में प्रसूताओं की मौत को लेकर मंत्री सवालों के घेरे में पहले से हैं।
- इस ऑडियो के वायरल होने के बाद विपक्ष खासकर कांग्रेस में भारी आक्रोश।
ऑडियो में मंत्री खींवसर यह कह रहे हैं कि मुझे आधी रात को नींद से क्यों जगाया... लोग तड़प रहे हैं तो सुबह बता देते।
यह वायरल बातचीत फलौदी जिले में लोहावट क्षेत्र के एक स्थानीय पत्रकार और स्वास्थ्य मंत्री के बीच बताई जा रही है। हालांकि, 'द सूत्र' इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
मरीजों की तड़प देख मंत्री को मिलाया था फोन
पत्रकार सत्य नारायण जोशी ने आऊ गांव के उप जिला अस्पताल के बाहर रात के समय कुछ मरीजों को गंभीर स्थिति में तड़पते हुए देखा था।
अस्पताल में उचित व्यवस्था न होने और मरीजों की हालत बिगड़ती देख पत्रकार ने मंत्री को फोन मिला दिया।
मर रहे हैं तो सुबह बताओ ना यार...
जब पत्रकार ने दोबारा कहा कि अस्पताल के बाहर लोग मर रहे हैं। स्थिति बहुत खराब है तो मंत्री ने गैर-जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मर रहे हैं तो सुबह बताओ ना यार। सवा बारह बजे आप रात को जगा के कह रहे हो... सुबह भी बता सकते थे।
इस बातचीत के सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे और सरकार की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
संकट के समय संवेदनहीनता पर उठे सवाल
प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में दो महीने के दौरान 19 प्रसूताओं की मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग विपक्ष के निशाने पर है।
ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री का यह कहना कि मरीज मर रहे हैं तो सुबह बताना, सरकार की संवेदनशीलता के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है।
विपक्ष को मिला बड़ा मुद्दा
ये भी पढ़ें:-
2 महीने में 18 प्रसूताओं की मौत, गिनाए जा रहे बहाने, मंत्री के पास बेतुके बयान
70 दिन डायलिसिस के बाद बोलीं प्रसूताएं, किडनी ट्रांसप्लांट करो नहीं तो इलाज बंद
सवाल पूछा तो बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए चिकित्सा मंत्री खींवसर, कहा-कफ सिरप से कोई मौत नहीं
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari