'द सूत्र' की खबर का असर: एमएमयू वीसी ने लिया संज्ञान, BOI बैठक में होगा आशापुरा कॉलेज की मान्यता पर फैसला

The Sootr | Oct 06, 2026, 18:14 IST
Share
द सूत्र द्वारा पाली जिले के नाडोल स्थित आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फर्जीवाड़े का खुलासा किए जाने के बाद मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में
द सूत्र द्वारा पाली जिले के नाडोल स्थित आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फर्जीवाड़े का खुलासा किए जाने के बाद मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में

आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी नाडोल में फर्जीवाड़े का मामला 'द सूत्र' ने उजागर किया था। यह कॉलेज एक ही भवन में स्कूल के साथ संचालित हो रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ महेंद्र कुमार आसेरी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन की बैठक बुलाई ।

पाली जिले के नाडोल में एक ही बिल्डिंग में स्कूल और फार्मेसी कॉलेज चलाने के 'द सूत्र' के खुलासे के बाद मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (Marwar Medical University) हरकत में आ गई। मामला आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी (Ashapura College of Pharmacy) का है। 'द सूत्र' ने स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया था कि जिस बिल्डिंग में फार्मेसी कॉलेज चलाने का दावा किया जा रहा, उसी बिल्डिंग में स्कूल भी चल रही। खुलासे के बाद यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार आसेरी ने मामले का संज्ञान लिया है। अब शुक्रवार को बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन (BOI) की बैठक होगी। इसमें कॉलेज की मान्यता को लेकर फैसला लिया जाएगा।

एक ही बिल्डिंग में स्कूल और फार्मेसी कॉलेज

तय नियमों के मुताबिक जिस बिल्डिंग में पहले से स्कूल या कोई दूसरा शिक्षण संस्थान चल रहा हो, वहां फार्मेसी या मेडिकल कॉलेज नहीं चलाया जा सकता। आरोप है कि इसके बावजूद आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने सही स्थिति छिपाकर मान्यता हासिल कर ली। कागजों में किए गए दावे और मौके की स्थिति अलग मिली। इसी की पड़ताल के लिए 'द सूत्र' की टीम नाडोल पहुंची। यहां ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ स्टिंग ऑपरेशन किया था।

आशापुरा फॉर्मेसी कॉलेज की बिल्डिंग में स्कूल चलता मिला

द सूत्र' की टीम जब मौके पर पहुंची तो परिसर में स्कूल संचालित होता मिला। बच्चे पढ़ाई करते नजर आए। मैदान में स्कूल की बसें भी खड़ी थीं। ये सभी तस्वीरें कैमरे में रिकॉर्ड हुईं। इससे एक ही परिसर में स्कूल और फार्मेसी कॉलेज चलाए जाने को लेकर सवाल खड़े हुए।

इस मामले में एक और बड़ा सवाल कॉलेज के बोर्ड को लेकर है। मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की जांच टीम की ओर से मौके पर फार्मेसी कॉलेज का बोर्ड लगा होने का दावा किया गया था। लेकिन 'द सूत्र' की टीम ने जब मौके की स्थिति कैमरे में रिकॉर्ड की तो बिल्डिंग पर फार्मेसी कॉलेज का ऐसा कोई बोर्ड नजर नहीं आया। इसके बाद कॉलेज की मान्यता के समय की गई जांच और मौके की असली स्थिति को लेकर भी सवाल उठे।

खबर के बाद यूनिवर्सिटी ने भेजी जांच टीम

'द सूत्र' पर मामला सामने आने के बाद मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार आसेरी ने इसे गंभीरता से लिया। खबर सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से जांच टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने वहां की स्थिति देखी और अपनी रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट सीलबंद है। अब इसे बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन की बैठक में रखा जाएगा।

आसाराम को 20 दिन की पैरोल पर रिहा करने का आदेश, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार | Court orders release of Asaram on 20-day parole, High Court reprimands government
आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा - 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा
06 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट ने 3 अगस्त 2026 को आसाराम को 20 दिन की पैरोल देने का आदेश दिया था। आरोप है कि राज्य सरकार ने इस आदेश का पालन नहीं किया। इसे लेकर आसाराम के वकील ने सरकार की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने साफ किया है कि उसके आदेश का पालन किया जाए।

शुक्रवार को BOI की बैठक, दो रिपोर्ट पर होगी चर्चा

मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति के निर्देश पर शुक्रवार को बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में दो चीजों को मुख्य रूप से देखा जाएगा। पहली, 'द सूत्र' के स्टिंग ऑपरेशन में सामने आए वीडियो और खबर में उठाए गए तथ्य। दूसरी, खबर सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से भेजी गई जांच टीम की सीलबंद रिपोर्ट। दोनों को सामने रखकर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

कुमावत समाज का बड़ा ऐलान: पंचायत चुनाव में BJP-Congress को छोड़ेंगे, निर्दलीय उतारेंगे प्रत्याशी | Kumawat Community's Big Announcement: Will Leave BJP-Congress in Panchayat Elections, Will Field Independent Candidates
कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी
06 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
कुमावत समाज ने अपनी महापंचायत में भाजपा और कांग्रेस का बहिष्कार करने का बड़ा फैसला लिया। इस वार्षिक सभा में चर्चा की गई कि अगले पंचायत चुनावों के लिए निर्दलीय उम्मीदवार खड़े करने की योजना कैसे बनाई जाए। इसमें भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी समेत कई नेताओं को समाज से दूर रहने के लिए कहा गया।

आशापुरा फॉर्मेसी कॉलेज की मान्यता पर हो सकता फैसला

BOI की बैठक आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के लिए अहम होगी। बैठक में सामने आए तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इसमें कॉलेज की मान्यता रद्द करने या दूसरी सख्त कार्रवाई करने पर भी फैसला हो सकता है। यानी अब कॉलेज की मान्यता को लेकर अंतिम फैसला बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन की बैठक के बाद सामने आएगा।

कोटा किडनी फेलियर मामला: गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग | Kota Kidney Failure Case: Gehlot Raises Questions, Demands Public Disclosure of Investigation Report
कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
06 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा में किडनी फेलियर का मामला सामने आने के बाद की गई जांच के चलते तीन डॉक्टरों को उनके पद पर बहाल किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रभावित परिवार ने जांच रिपोर्ट की मांग की है। इस मामले में अस्पताल की कमी और निलंबन के पीछे के कारणों की विस्तृत चर्चा की गई।

FAQ

  1. आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फर्जीवाड़े का मामला क्या है?
    आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एक ही बिल्डिंग में स्कूल और फार्मेसी कॉलेज चलाने का मामला सामने आया है, जिसे 'द सूत्र' द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के जरिए उजागर किया गया।
  2. मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी इस मामले में क्या कदम उठा रही है?
    मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार आसेरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन मीटिंग बुलाई है, जिसमें आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी की मान्यता के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
  3. रविवार को होने वाली बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन मीटिंग में क्या होगा?
    बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन मीटिंग में 'द सूत्र' द्वारा उजागर किए गए वीडियो साक्ष्यों और जांच टीम की रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी, जिसके आधार पर कॉलेज की मान्यता रद्द करने या अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

Tags:
  • आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी
  • नाडोल
  • मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन
  • Ashapura College of Pharmacy
  • Marwar Medical University
  • BOI meeting
  • डॉ. महेंद्र कुमार आसेरी
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी प्रवेश नहीं

By Ashish Bhardwaj

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी प्रवेश नहीं
नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

By Umeshwari Baghel

नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले
ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज पर बवाल, वेंडर ने छात्र पर खौलता तेल फेंका; चेहरा-कान झुलसे

By Arohi Raj

ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज पर बवाल, वेंडर ने छात्र पर खौलता तेल फेंका; चेहरा-कान झुलसे
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर मामलों की एक साथ होगी सुनवाई

By Neel Tiwari

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
उदयपुर के जर्जर सरकारी स्कूल में बच्चों पर गिरा प्लास्टर, 3 घायल; पहले दी थी खराब भवन की सूचना

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर के जर्जर सरकारी स्कूल में बच्चों पर गिरा प्लास्टर, 3 घायल; पहले दी थी खराब भवन की सूचना
रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर संविदा भर्ती, 14 अक्टूबर को कॉलेज काउंसिल हॉल में वॉक-इन इंटरव्यू

By Umeshwari Baghel

रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर संविदा भर्ती, 14 अक्टूबर को कॉलेज काउंसिल हॉल में वॉक-इन इंटरव्यू
चूरू में 38 लाख की साइबर ठगी: ठगों को बैंक खाते देने वाला आरोपी असम से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

चूरू में 38 लाख की साइबर ठगी: ठगों को बैंक खाते देने वाला आरोपी असम से गिरफ्तार, पूछताछ जारी