'द सूत्र' ग्राउंड रिपोर्ट: नाडोल में स्कूल निगल गए MMU निरीक्षक, कैमरे पर बेनकाब हुआ फर्जीवाड़ा

The Sootr | Sept 24, 2026, 12:35 IST
Share
जांच टीम की जांच पर उठते सवाल
जांच टीम की जांच पर उठते सवाल

पाली के नाडोल में आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी की मान्यता पर विवाद गहरा गया है। एमएमयू की जांच टीम ने कहा कि इमारत खाली थी, लेकिन द सूत्र के कैमरे में वहां कक्षाएं और बसें कैद हुईं। जांच रिपोर्ट और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर सामने आया है।

नरेश रमेश @ जोधपुर

शिक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर चल रहे भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े की इससे भी भयावह तस्वीर क्या होगी, जहां बच्चों की आवाजें, खड़ी बसें और चलते क्लासरूम अधिकारियों को दिखाई ही नहीं देते। पाली जिले के नाडोल में संचालित 'आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी' को दी गई संदिग्ध मान्यता (एफिलेशन) का मामला अब एक बड़े प्रशासनिक घोटाले का रूप ले चुका है।

आरयूएचएस के तय मानकों के अनुसार, जिस भवन में पहले से कोई स्कूल या शैक्षणिक संस्थान चल रहा हो, वहां फार्मेसी या मेडिकल कॉलेज का संचालन कतई नहीं हो सकता। इसके बावजूद, प्रारंभिक निरीक्षण में आए इंस्पेक्टर ने धरातल की हकीकत छुपाकर मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के मर्फत आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी को हरी झंडी दे दी गई।

एमएमयू का 'सुविधाजनक' निरीक्षण और लीपापोती की कोशिश

मामले मे एमएमयू प्रशासन ने तीन सदस्यीय औचक निरीक्षण टीम नाडोल भेजी। हालांकि, इस उच्चस्तरीय टीम की रिपोर्ट अधिकारियों के बयानों की तरह ही लीपापोती से भरी नजर आई।

सिद्धार्थ चारण (एफएन, एमएमयू): मौके पर इमारत खाली मिली, कोई स्कूल संचालित नहीं था। फार्मेसी का बोर्ड लगा था।

उमेश गिलोत्रा (डीन, फार्मेसी, एमएमयू): परिसर में स्कूल की गतिविधियां या बसें नहीं दिखीं। इंफ्रास्ट्रक्चर मानकों के अनुरूप है।

अयूब खान (रजिस्ट्रार, एमएमयू): टीम ने सुबह 11 से 11:30 बजे जांच की एक ही इमारत में दो संस्थान संचालित होने के प्रमाण नहीं मिले। रिपोर्ट कुलपति को सौंपी जाएगी।

नाडोल फार्मेसी कॉलेज, जांच टीम और हकीकत में अंतर
नाडोल फार्मेसी कॉलेज, जांच टीम और हकीकत में अंतर
नाडोल फार्मेसी कॉलेज, जांच टीम और हकीकत में अंत
नाडोल फार्मेसी कॉलेज, जांच टीम और हकीकत में अंत
नाडोल फार्मेसी कॉलेज, जांच टीम और हकीकत में
नाडोल फार्मेसी कॉलेज, जांच टीम और हकीकत में
नाडोल फार्मेसी कॉलेज
नाडोल फार्मेसी कॉलेज

'द सूत्र' के कैमरे में कैद हुआ कड़वा सच

जांच टीम भले ही आंखें मूंदकर कागजी क्लीन चिट दे आई हो, लेकिन 'द सूत्र' के संवाददाता ने जब धरातल पर रियलिटी चेक किया, तो अधिकारियों के दावों की धज्जियां उड़ गईं।

हमारे रिपोर्टर बच्चे का एडमिशन कराने के बहाने आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी पहुंचे और खुफिया कैमरे से बातचीत को रिकॉर्ड किया। कैमरे में साफ तौर पर कैद हुआ:

  • परिसर में बाकायदा संचालित होती कक्षाएं और पढ़ते बच्चे।
  • परिसर में कतारबद्ध खड़ी स्कूल बसें।
  • खेल के मैदान में गतिविधियों में शामिल छात्र।

गायब बोर्ड का 'अदृश्य' रहस्य

जांच टीम ने दावा किया था कि उन्होंने मौके पर 'आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी' का बोर्ड देखा और उसकी फोटोग्राफी भी ली। लेकिन 'द सूत्र' के कैमरे में इमारत पर ऐसा कोई बोर्ड दूर-दूर तक नजर नहीं आया। सवाल उठता है कि जांच टीम के जाते ही वह बोर्ड कहां गायब हो गया?

'द सूत्र' के तीखे सवाल

अदृश्यता का जादू या सांठगांठ?

जो बसें, बच्चे और कक्षाएं कैमरे में साफ दिखीं, वे 3 सदस्यीय टीम की नजरों से कैसे छुप गईं?

कागजी निरीक्षण का खेल?

क्या यह औचक निरीक्षण केवल फाइलें चमकाने और फर्जीवाड़े पर पर्दा डालने का हथकंडा था?

क्या होगी ठोस कार्रवाई?

पुख्ता वीडियो सबूतों के बाद क्या एमएमयू प्रशासन लीपापोती करने वाले अधिकारियों और संस्थान पर गाज गिराएगा?

जब रिपोर्टर ने किया संपर्क

संस्थान के संचालक मुकेश भाटी से एक ही बिल्डिंग में दो संस्थान होने के संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल और टेक्स्ट मैसेज में से किसी का भी जवाब नहीं दिया।

आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी की मान्यता पर सवाल
आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी की मान्यता पर सवाल

ये भी पढ़ें:-

SMS में कितना ब्लड? ई-रक्तकोष पर अपडेट नहीं दिखा, डॉक्टर बोले- मौसम के साथ बढ़ी डिमांड

द सूत्र की खबर का असर: 9 महीने से बंद SMS की टॉक्सिकोलॉजी लैब होगी शुरू, प्रिंसिपल ने दिए आदेश

SMS अस्पताल में गठिया मरीजों की आफत, 150 की भीड़ में 50 को इलाज नहीं

SMS में जहर जांचने की लैब खुद सिस्टम के ‘जहर’ में फंसी: 9 महीने से बंद, जांच की फीस तक तय नहीं

Tags:
  • मेडिकल कॉलेज
  • पाली
  • आरयूएचएस
  • आशापुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी
कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी

By Ashish Bhardwaj

कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी
अजमेर जेल में प्रहरियों के साथ गश्त करती हैं बिल्लियां, बचा चुकी हैं कोबरा से कैदी की जान

By Jageshwar prasad

अजमेर जेल में प्रहरियों के साथ गश्त करती हैं बिल्लियां, बचा चुकी हैं कोबरा से कैदी की जान
कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Sugam Parivahan Bus Fire: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की इंदौर-उज्जैन बस में लगी आग, जलकर हुई खाक

By Sanjay Gupta

Sugam Parivahan Bus Fire: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की इंदौर-उज्जैन बस में लगी आग, जलकर हुई खाक
राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप
व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस

By Umeshwari Baghel

व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस
गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी