सीएम गहलोत बोले- हम केवल सर्वे कराएंगे, जातिगत जनगणना की कमान तो भारत सरकार के हाथों में है

The Sootr | Oct 08, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम गहलोत बोले- हम केवल सर्वे कराएंगे, जातिगत जनगणना की कमान तो भारत सरकार के हाथों में है
सीएम गहलोत बोले- हम केवल सर्वे कराएंगे, जातिगत जनगणना की कमान तो भारत सरकार के हाथों में है

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने जातिगत जनगणना की जगह सर्वे करवाने की घोषणा की है, उन्होंने कहा कि वह सर्वे करवाएंगे, जनगणना तो भारत सरकार के हाथों में है, वह राज्य सरकार नहीं करवा सकती

JAIPUR. राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने जातिगत जनगणना की जगह सर्वे करवाने की घोषणा की है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वह सर्वे करवाएंगे, जनगणना तो भारत सरकार के हाथों में है, वह राज्य सरकार नहीं करवा सकती। बता दें कि शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक में सीएम ने जातिगत गणना करवाने की बात कही थी। जिससे विवाद छिड़ गया था, कि आचार संहित लगने से पहले इतने जल्दी ये कैसे पूरा हो सकता है।

सर्वे से परिवारों की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलेगा- CM

सीएम गहलोत ने शनिवार को जयपुर में मीडिया से बात करते समय ये बात कही। उन्होंने कहा कि वह केवल सर्वे करवाएंगे। इस दौरान सिर्फ परिवारों की आर्थिक स्थिति जानने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। जिससे भविष्य में जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का फायदा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी पार्टी का कमिटमेंट है कि हम इसको आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे में समय लगता है, ये निर्णय लेना ही बड़ी बात है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रायपुर अधिवेशन में फैसला किया था, उसे ही आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राइट टू सोशल सिक्योरिटी देश में लागू होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

सरकार ने दी राहत, न्यूट्रल अल्कोहल जीएसटी से बाहर, मोलासेस और मिलेट्स से घटा टैक्स

PM मोदी पर बरसे सीएम गहलोत

सीएम गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर जबाव देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मान लिया है कि राजस्थान कांग्रेस की योजनाएं अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम इसकी चिंता न करें, हमने योजनाओं को ठीक करके पेश कर दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले पीएम ने अपने राजस्थान दौरे पर सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के आने के बाद भी कांग्रेस की योजनाएं बंद नहीं की जाएगीं, बल्कि उनमें सुधार किया जाएगा। सीएम गहलोत ने पीएम से सवाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री यह बताएं कि वह 25 लाख बीमा की घोषणा कब करेंगे? ओपीएस कब लागू करेंगे? शहरी रोजगार गारंटी योजना कब शरू होगी?

Tags:
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • CM Ashok Gehlot
  • सीएम अशोक गहलोत
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Caste Census in Rajasthan
  • राजस्थान में जातिगत जनगणना
  • Survey will be conducted instead of caste census in Rajasthan
  • राजस्थान में जातिगत गणना की जगह सर्वे होगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई