राजस्थान में पायलट समर्थक विधायक अभिमन्यु पूनिया को आखिर मिली यूथ कांग्रेस की कमान

Pratibha Rana | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में पायलट समर्थक विधायक अभिमन्यु पूनिया को आखिर मिली यूथ कांग्रेस की कमान
राजस्थान में पायलट समर्थक विधायक अभिमन्यु पूनिया को आखिर मिली यूथ कांग्रेस की कमान

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के साथ ही आखिर कांग्रेस में एक बार फिर सचिन पायलट समर्थक नेताओं को तवज्जो मिलती दिख रही हैं। संगरिया से कांग्रेस विधायक​ अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के साथ ही आखिर कांग्रेस में एक बार फिर सचिन पायलट समर्थक नेताओं को तवज्जो मिलती दिख रही हैं। संगरिया से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने तीनों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

पूनिया के हाथों में यूथ कांग्रेस की कमान

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर इस साल फरवरी में वोटिंग हुई थी। सितंबर में नतीजे घोषित करके अध्यक्ष के अलावा बाकी पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दे दी थी। अध्यक्ष पद पर अभिमन्यू पूनिया को सबसे ज्यादा 2.30 लाख वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर सुधींद्र मूंड को 1.98 लाख और तीसरे नंबर पर यशवीर सूरा को 1.57 लाख वोट मिले थे, लेकिन यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के नतीजों को रोक दिया गया था और इसके पीछे कांग्रेस की गुटबंदी को ही कारण माना गया था।

जुलाई 2020 में पायलट खेमे की बगावत के समय विधायक मुकेश भाकर यूथ कांग्रस प्रदेशाध्यक्ष थे। उन्हें उस वक्त बर्खास्त करके गणेश घोघरा को अध्यक्ष बनाया गया था। चुनावों तक घोघरा ही प्रदेशाध्यक्ष रहे। अब साढ़े तीन साल बाद फिर यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर पायलट समर्थक नेता को नियुक्ति दी गई है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • राजस्थान युवा कांग्रेस
  • new president of Rajasthan Youth Congress
  • Abhimanyu Punia
  • Abhimanyu Punia Command of Youth Congress
  • राजस्थान यूथ कांग्रेस
  • राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष
  • अभिमन्यु पूनिया
  • अभिमन्यु पूनिया के पास यूथ कांग्रेस की कमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं