दामाद और ससुर के आपसी विवाद में आयकर विभाग की बल्ले-बल्ले, जाने क्या है मामला

Sanjay Dhiman | Jul 13, 2025, 10:53 IST
Share
income tex raid
Photograph: (the sootr)

जोधपुर में दामाद और ससुर के विवाद चर्चा का विषय बन गया। इस विवाद में आयकर विभाग की खूब मौज हुई। विभाग ने ससुर के घर से 18 लाख रुपये और अन्य कागजात जब्त किए।

दामाद और ससुर के बीच हुए विवाद में आयकर विभाग की बल्ले-बल्ले हो गई। दरअसर दामाद की शिकायत पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में लाखों रुपए के इनकम टैक्स चोरी का पता चला हैै। आयकर विभाग की कार्रवाई का यह मामला जोधपुर से सामने आया है।

जहां दामाद की शिकायत पर ससुर के घर में छापा मारा गया और काली कमाई के रूप में 18 लाख रुपये कैश और जमीन बेचन के दस्तावेज जब्त किए गए। इस पूरी घटना ने न केवल परिवार के अंदर के विवादों को उजागर किया, बल्कि आयकर विभाग को भी बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं।

दामाद की शिकायत पर ससुर के घर छापा

जोधपुर के एक किसान और प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। यह छापा खास तौर पर दामाद की शिकायत के आधार पर मारा गया था, जिसने आरोप लगाया था कि ससुर ने जमीन की बिक्री में टैक्स चोरी की है।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 18 लाख रुपये नगद और जमीन के सौदे से संबंधित कागजात जब्त किए। यह जमीन छह करोड़ रुपये में बेची गई थी, हालांकि दस्तावेजों में इसकी डीएलसी रेट केवल 65 लाख रुपये थी। इससे साफ पता चलता है कि जमीन की बिक्री में जानबूझकर टैक्स चोरी की गई थी।

यह भी पढ़ें...

राजस्थान में बारिश से तबाही, झालावाड़ में डूबे तीन बच्चे, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के इन रूटों पर खाली दौड़ रही वंदे भारत, जयपुर से जोड़ने की बढ़ रही मांग

छह करोड़ की जमीन को बताया 65 लाख की

यह घटना एक किसान और प्रॉपर्टी कारोबारी के बीच हुई थी, जिन्होंने 12 बीघा जमीन 65 लाख रुपये के डीएलसी रेट के मुकाबले छह करोड़ रुपये में बेची। आयकर विभाग के अधिकारियों को सौदे से जुड़े दस्तावेज मिले, जिनसे यह साबित हो गया कि जमीन का सौदा टैक्स चोरी के उद्देश्य से किया गया था। दोनों पक्षों ने जानबूझकर इस सौदे में टैक्स की चोरी की।

टैक्स चोरी के इस मामले को ऐसे समझें

दामाद की शिकायत पर छापा: जोधपुर में दामाद की शिकायत पर आयकर विभाग ने ससुर के घर पर छापा मारा और 18 लाख रुपये की नकदी जब्त की।

जमीन की बिक्री में टैक्स चोरी: किसान और प्रॉपर्टी कारोबारी ने 12 बीघा जमीन को 6 करोड़ रुपये में बेचा, जबकि डीएलसी रेट 65 लाख रुपये था।

ससुर और दामाद के बीच विवाद: दामाद ने ससुर से अपनी हिस्सेदारी का दावा किया था, जिसके बाद परिवार में विवाद हुआ और दामाद ने आयकर विभाग को शिकायत भेजी।

पंजीयन कार्यालय से मिले दस्तावेज: आयकर विभाग ने पंजीयन कार्यालय से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए, जिससे यह साबित हुआ कि टैक्स चोरी की गई थी।

आगे की कार्रवाई: आयकर विभाग अब दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर टैक्स और जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

हिस्सा नहीं मिलने पर की शिकायत

जोधपुर के किसान परिवार में केवल एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। जब बेटी-दामाद को परिवार की जमीन बेचने की जानकारी लगी तो उन्होंने अपना हिस्सा मांगा, इस पर परिवार द्वारा उन्हें 50 लाख रुपए दिए भी गए, लेकिन यह लोग और अधिक हिस्सा मांग रहे थे।

जब दामाद की मांग पूरी नहीं हुई तो उसने आयकर विभाग सहित कई अन्य जगह इस सौदे की शिकायत कर दी। इस शिकायत के बाद आयकर विभाग की सर्चिंग में पूरा मामला सामने आ गया।

यह भी पढ़ें...

राजस्थान के IAS अफसरों को इस तारीख तक IPR जमा करना होगा, जानिए क्या है कार्मिक विभाग का आदेश

राजस्थान में नए IAS आएंगे UPS पेंशन योजना के दायरे में, मौजूदा अफसरों को भी मिलेगा विकल्प

पंजीयन कार्यालय से मिले सबूत

आयकर विभाग ने इस मामले में पंजीयन कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों को प्राप्त किया, जिससे यह साबित हो गया कि टैक्स चोरी की गई है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बैकग्राउंड की जांच की और पाया कि उन्होंने टैक्स से बचने के लिए दस्तावेजों में गड़बड़ी की थी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • राजस्थान
  • आयकर विभाग
  • छापा
  • टैक्स चोरी
  • जमीन
  • ससुर
  • दामाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज