कोर्ट में पेश हुए विधायक रविंद्र सिंह भाटी, कोरोना काल में धारा-144 उल्लंघन का मामला

Ashish Bhardwaj | Apr 10, 2026, 18:41 IST
Share
ravindra singh bha
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को उदयपुर कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने कोरोना काल में धारा-144 उल्लंघन के मामले में अपना पक्ष रखा। छात्र राजनीति के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि राजनीतिक षडयंत्र के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

News In Short

  • निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी धारा-144 उल्लंघन के मामले में उदयपुर कोर्ट में हुए पेश।
  • कोरोना काल में भाटी ने छात्रों के साथ मिलकर कलक्ट्रेट पर किया था धरना-प्रदर्शन।
  • विरोध का कारण शैक्षणिक संस्थानों द्वारा कोरोना काल के दौरान वसूली जा रही फीस थी।
  • भाटी ने उदयपुर में हाईकोर्ट की नई बेंच की मांग का भी किया समर्थन।
  • भाटी ने कहा, विधायक के सवालों का सही समय पर उत्तर मिलना जरूरी।

News In Detail

Udaipur: राजस्थान में शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी शुक्रवार को उदयपुर की एक अदालत में पेश हुए। यह मामला कोरोना काल के दौरान धारा-144 के उल्लंघन से जुड़ा है। कोर्ट परिसर में भाटी की मौजूदगी ने न केवल समर्थकों का ध्यान खींचा, बल्कि छात्र राजनीति से लेकर विधानसभा तक के उनके सफर की यादें भी ताजा कर दीं।

क्या है पूरा मामला?

मामला 16 अगस्त 2021 का है। उस समय प्रदेश में कोरोना महामारी फैली थी और धारा-144 लागू थी। शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, अरविन्द सिंह पावटा व देवेन्द्र सिंह ने करीब दो सौ से ढाई सौ छात्रों के साथ जिला कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन किया था। विरोध का कारण शैक्षणिक संस्थानों द्वारा कोरोना काल के दौरान वसूली जा रही फीस थी। इस मामले में भाटी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

यूनिवर्सिटी के दौर के घाव अभी तक लगे हैं

कोर्ट से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाटी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के दौर में हमने छात्र हितों के लिए जो लड़ाइयां लड़ीं, उनके घाव आज भी शरीर और जहन पर लगे हैं। जब पूरा प्रदेश आर्थिक संकट में था, तब हम छात्रों की फीस माफ कराने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उसी संघर्ष के चलते राजनीतिक षडयंत्र के तहत मुझ पर यह मुकदमा दर्ज किया गया। विधायक के वकील भूपेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गई हैं और उम्मीद है कि अगली पेशी पर इस मामले में कोई ठोस निर्णय आएगा।

हाई कोर्ट बेंच की मांग को दिया समर्थन

कोर्ट परिसर में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविंद्र सिंह भाटी से मुलाकात की और उदयपुर में लंबे समय से लंबित हाईकोर्ट बेंच की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने का आग्रह किया। भाटी ने वकीलों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को न केवल विधानसभा में, बल्कि केंद्र सरकार तक पहुंचाने में अपना पूरा सहयोग देंगे।

नई जिम्मेदारी पर भी बोले

हाल ही में विधानसभा की प्रश्न और संदर्भ समिति में सदस्य बनाए जाने पर भाटी ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कीं। उन्होंने कहा कि उनका काम यह सुनिश्चित करना है कि जब भी कोई विधायक जनहित का सवाल पूछे तो सचिवालय और प्रशासन उसे नजरअंदाज न करें। जनता के सवालों का जवाब सही समय पर और सही तरीके से मिलना ही लोकतंत्र की जीत है।

ये भी पढे़:-

अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, बोले-राजस्थान को चाहिए फुल-टाइम गृहमंत्री

मेरा ही चला गया...तो मैं तुम्हारे लिए क्या करूं, जानिए बार-बार क्यों छलक रहा वसुंधरा राजे का दर्द?

हम दो हमारा एक की सोच पर भड़के बालमुकुंदाचार्य, कहा- ऐसे ही रहा तो चच्चा हो जाएंगे बहुसंख्यक

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का बड़ा बयान, कहा-विश्वविद्यालय बन जाएंगे होटल

Tags:
  • हाई कोर्ट
  • यूनिवर्सिटी
  • कोरोना काल
  • रविंद्र सिंह भाटी
  • उदयपुर कोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच