रोडटैप में कटौती से निर्यातकों में खलबली, सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

Ashish Bhardwaj | Feb 24, 2026, 16:02 IST
Share
rodtep
Photograph: (the sootr)

रोडटैप दरों को आधा करने के केंद्र सरकार के आए आदेश से निर्यातकों में खलबली है। निर्यातकों का कहना है कि इस आदेश से निर्यात होने वाली वस्तुओं की कीमत बढ़ेगी। यह कटौती वैश्विक प्रतिस्पर्धा को लगभग खत्म कर देगी।

News In Short

  • डीजीएफटी ने आदेश जारी कर रोडटैप दरों को तुरंत प्रभाव से किया आधा।
  • आदेश के बाद देशभर के निर्यातकों में मची खलबली।
  • निर्यातकों का तर्क, कटौती से लागत बढ़ेगी और मुनाफा सीधे डूबेगा।
  • निर्यातकों के अनुसार यह कटौती वैश्विक प्रतिस्पर्धा को कर देगी खत्म।
  • निर्यातकों ने रोडटैप दरों को वापस लेने की उठाई मांग।

News In Detail

टीना सुराणा@जयपुर

Jaipur: टैरिफ अनिश्चितताओं के बीच अब केंद्र सरकार ने भी निर्यातकों को एक और झटका दे दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अचानक आदेश जारी कर रोडटैप दरों को तुरंत प्रभाव से आधा कर दिया। विदेश व्यापार महानिदेशक लव अग्रवाल के इस फरमान से राजस्थान समेत देशभर के निर्यातकों में खलबली मच गई है।

पहले से कम, अब और भी कम!

राजस्थान के निर्यातकों का कहना है कि रोडटैप की मौजूदा दरें भी वास्तविक टैक्स की तुलना में पहले से ही काफी कम थींं। अब उन्हें भी आधा कर देना सीधे-सीधे उनकी कमर तोड़ने जैसा है। सभी निर्यातक अपने विदेशी खरीदारों के साथ लंबी अवधि के रेट कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं। ऐसे में अचानक हुई इस कटौती से उनकी लागत बढ़ेगी और मुनाफा सीधे डूबेगा।

WTO सिद्धांत की उड़ रही है धज्जियां

रोडटैप स्कीम वर्ष 2021 में इसलिए शुरू की गई थी ताकि निर्यातित माल पर लगे पेट्रोल-डीजल टैक्स, मंडी टैक्स और बिजली शुल्क जैसे उन करों की भरपाई हो सके जिनकी सीधी गणना मुमकिन नहीं। यह विश्व व्यापार संगठन के उस बुनियादी सिद्धांत पर आधारित है कि टैक्स का निर्यात नहीं होना चाहिए, लेकिन अब सरकार खुद इस सिद्धांत की अनदेखी कर रही है।

बजट में भी साफ दिखी मंशा

आंकड़े खुद बोलते हैं कि इस स्कीम में 2024-25 में 18,313 करोड़, 2025-26 में 18,232 करोड़ और अब 2026-27 के बजट में महज 10,000 करोड़। यानी सरकार ने बजट में ही संकेत दे दिया था कि रोडटैप की दरें घटाई जाएंगी।

Bharat dinesh
Bharat dinesh

अमरीकी टैरिफ के बाद अब घरेलू मार

जोधपुर हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत दिनेश ने सरकार से मांग की है कि जब भारतीय निर्यातक पहले से ही अमरीकी टैरिफ के संकट से जूझ रहे हैं, तब यह कटौती उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा को पूरी तरह खत्म कर देगी। सरकार को यह फैसला तुरंत वापस लेते हुए तर्कसंगत और न्यायोचित दरों पर रोडटैप जारी रखना चाहिए।

ये भी पढे़:-

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वोटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

Weather Update: एमपी और सीजी में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में फिर लुढ़का पारा

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा 28 को,सांसद हनुमान बेनीवाल ने खोला मोर्चा

Tags:
  • राजस्थान
  • केंद्र सरकार
  • टैरिफ
  • जोधपुर हैंडीक्राफ्ट्स
  • राजस्थान के निर्यातकों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा