राजस्थान में 10 आईपीएस अफसरों का पदस्थापन, हेमंत कलाल को जोधपुर से जयपुर बुलाया

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
ips
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में 10 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, हेमंत कलाल को जयपुर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया। प्रदेश की पुलिस मशीनरी को ठीक करने की कवायद।

राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, 2021 बैच के आईपीएस हेमंत कलाल को जोधपुर पूर्व से हटाकर जयपुर शहर (पूर्व) का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। सरकार की यह पुलिस को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद मानी जा रही है।

वहीं 2021 बैच के ही आईपीएस कंबले शरण गोपीनाथ अब जालोर से स्थानांतरित होकर अलवर शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का जिम्मा संभालेंगे। आईपीएस रोशन मीणा को नीमकाथाना से हटाकर जोधपुर पश्चिम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में भेजा गया है। 2022 बैच की उषा यादव को पाली से जयपुर बुलाया गया है, जहां वे आयुक्तालय में चौमूं की सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में काम करेंगी।

MP Police पुलिस विभाग में होनी है 7500 पदों पर भर्ती | 1 साल पहले भी किया था जल्द भर्ती का वादा

नई नियुक्तियों में युवा अधिकारियों पर भरोसा

2022 बैच के आईपीएस अजय सिंह राठौड़ को प्रशिक्षणावधि से हटाकर अजमेर के किशनगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं 2023 बैच की आशिमा बासवानी को उदयपुर के मावली में सहायक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मप्र गृह विभाग ने ठीक 1 साल पहले किया था पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती का वादा, एसआई आठ साल से नहीं आई

2023 बैच के आईपीएस पाटिल अभिजीत तुलसीराम को चूरू के राजगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं 2023 बैच के जतिन जैन को नागौर में तैनाती दी गई है। नवागत आईपीएस मयंक उपाध्याय को भीलवाड़ा सदर में सहायक पुलिस अधीक्षक और प्रतीक सिंह को जोधपुर पूर्व का सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।


सीएम ने लिया राजस्थान पुलिस के नौ दागी इंस्पेक्टर को हटाने का फैसला, इनमें से दो का प्रमोशन, जानें पूरा मामला

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की तैयारी, ट्रांसफर लिस्ट तैयार, सीएम लगाएंगे मुहर

प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम

राजस्थान सरकार का यह कदम विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। खासतौर से जयपुर, जोधपुर, अलवर, अजमेर और भीलवाड़ा जैसे प्रमुख शहरों में इन नई नियुक्तियों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का यह फैसला पंचायत एवं स्थानीय निकायों के चुनावों से ठीक पहले प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने का संकेत भी है।

    FAQ

    1. Q1: राजस्थान में 10 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण क्यों किया गया?
      राजस्थान में पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए 10 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
    2. Q2: हेमंत कलाल को किस पद पर नियुक्त किया गया है?
      हेमंत कलाल को जोधपुर से जयपुर शहर (पूर्व) का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
    3. Q3: क्या युवा अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं?
      हां, 2022 और 2023 बैच के युवा आईपीएस अधिकारियों को भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है, जैसे कि अजमेर और उदयपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक।
    द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

    Tags:
    • राजस्थान
    • राजस्थान सरकार
    • राजस्थान पुलिस
    • भारतीय प्रशासनिक सेवा
    • आईपीएस
    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

    By Neel Tiwari

    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

    By Amresh Kushwaha

    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

    By Ashish Bhardwaj

    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

    By Umeshwari Baghel

    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

    By Amresh Kushwaha

    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

    By Ramanand Tiwari

    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर