जयपुर में गणपति प्लाजा में आईटी की टीम ने लॉकर काटा, 1.37 करोड़ निकाले, पूरी कार्रवाई की कराई वीडियोग्राफी

Chandresh Sharma | Nov 11, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर में गणपति प्लाजा में आईटी की टीम ने लॉकर काटा, 1.37 करोड़ निकाले, पूरी कार्रवाई की कराई वीडियोग्राफी
जयपुर में गणपति प्लाजा में आईटी की टीम ने लॉकर काटा, 1.37 करोड़ निकाले, पूरी कार्रवाई की कराई वीडियोग्राफी

जयपुर के गणपति प्लाजा में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम कटर लेकर गणपति प्लाजा पहुंची और दो लॉकर्स को काटकर 1.37 करोड़ नगद बरामद किए हैं।

JAIPUR. जयपुर के गणपति प्लाजा में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग अक्टूबर के महीने से लॉकर्स के मालिक की खोज कर रहे थे। जब जानकारी हाथ नहीं लगी तो टीम कटर लेकर गणपति प्लाजा पहुंची और दो लॉकर्स को काटकर 1.37 करोड़ नगद बरामद किए हैं। टीम का दावा है कि गणपति प्लाजामें 300 से ज्यादा ऐसे लॉकर्स हैं जिन्हें अब तक जांचा नहीं गया है। जरूरत पड़ी तो हर एक लॉकर को काटकर खोला जाएगा। विभाग ने पूरी कार्रवाई की बकायदा वीडियोग्राफी भी कराई है।

500-500 के नोटों की निकली गड्डियां

टीम ने जब कटर से इन दो लॉकर्स को काटा तो उनमें से बड़ी मात्रा में 500 के नोटों की गड्डियां मिलीं। मशीन के जरिए जब नोटों की गिनती की गई तो रकम 1.37 करोड़ रुपए निकली। लॉकर्स किसके हैं इस बारे में टीम अब लॉकर एजेंसी के मालिक से भी पूछताछ कर रही है। लेकिन एजेंसी मालिक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

कई गुमनाम लॉकर्स मौजूद

आईटी टीम के अधिकारियों का कहना है कि यहां ऐसे कई लॉकर हैं, जिनकी जानकारी लॉकर कंपनी के मालिक को भी नहीं है। वे जांच में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं। इसी वजह के चलते टीम ने लॉकर्स को काटकर पैसा निकाला है। साथ ही लॉकर से नोट निकालने से लेकर गिनती तक की वीडियोग्राफी कराई गई है।

मिला था 4 किलो से ज्यादा सोना

बता दें कि गणपति प्लाजा में बने लॉकर्स से 29 अक्टूबर को साढ़े 4 किलो सोना बरामद हुआ था। सोने को रूई की चादर में लपेटा गया था। जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपए आंकी गई थी। उक्त लॉकर भी किसके नाम था विभाग ने इसका खुलासा नहीं किया। इस कार्रवाई के बाद से ही गणपति प्लाजा के तमाम गुमनाम लॉकर्स आयकर विभाग के निशाने पर आ गए थे।

763 लॉकर की हो चुकी जांच

विभाग ने राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने कार्रवाई को लेकर आरोप लगाए थे। जिसके बाद यहां के 763 लॉकर्स की जांच हो चुकी है, जबकि 337 लॉकर्स की जांच होना बाकी है।

Tags:
  • Jaipur News
  • जयपुर न्यूज
  • Two lockers hacked in Ganpati Plaza
  • Rs 1.37 crore found in the locker
  • investigation of 300 anonymous lockers pending
  • गणपति प्लाजा में दो लॉकर काटे
  • लॉकर में मिले 1.37 करोड़
  • 300 गुमनाम लॉकर्स की जांच बाकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं