राजस्थान में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में अभी और लगेगा वक्त, जानिए क्या है देरी की वजह ?

Rahul Garhwal | Jan 03, 2024, 24:00 IST
Share
राजस्थान में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में अभी और लगेगा वक्त, जानिए क्या है देरी की वजह ?
राजस्थान में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में अभी और लगेगा वक्त, जानिए क्या है देरी की वजह ?

राजस्थान में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में अभी और वक्त लगेगा। जानिए देरी की वजह क्या है ?

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों को विभाग के बंटवारे में भी देरी हो रही है और इसमें अभी 3-4 दिन का समय और लग सकता है। गंगानगर जिले की करणपुर सीट का चुनाव विभाग आवंटन में बाधा माना जा रहा है। यहां 5 जनवरी को चुनाव होना है और 8 जनवरी को मतगणना होगी। माना जा रहा है कि यहां चुनाव के बाद ही विभागों का बंटवारा भी होगा।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

भारतीय जनता पार्टी ने करणपुर सीट से पार्टी की उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया है। कांग्रेस ने इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की है और इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। अब चुनाव से पहले यदि उन्हें विभाग भी आवंटित किया जाता है तो ये सीधे तौर पर वोटर्स को प्रभावित करने का मामला बन सकता है। इसके अलावा यदि चुनाव में परिणाम बीजेपी के पक्ष में नहीं आता तो ये पार्टी के लिए अजीब स्थिति बन जाएगी। बताया जा रहा है किसी के चलते पार्टी ने अभी फिलहाल विभागों के बंटवारा टाला हुआ है।

30 दिसंबर को हुआ था राजस्थान कैबिनेट विस्तार

लंबे इंतजार के बाद 30 दिसंबर को भजनलाल सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ था, जिसमें कुल 22 मंत्री बनाए गए थे। इसमें 12 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री बनाए गए। विभागों का बंटवारा नहीं होने के कारण मंत्रिमंडल गठित होने के बावजूद सरकार का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले होने हैं और ये दोनों काम एक साथ हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 8 जनवरी के बाद राजस्थान सरकार का काम गति पकड़ पाएगा।

Tags:
  • राजस्थान विभाग बंटवारा
  • राजस्थान मंत्री
  • Rajasthan Department Allocation
  • Rajasthan Minister
  • Karanpur Seat Election
  • Surendra Pal Singh TT
  • करणपुर सीट चुनाव
  • सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा