जगन गुर्जर के भाई का सनसनीखेज आरोप- पहले नशीली दवा दी, फिर की गई हत्या

Jageshwar prasad | Jul 02, 2026, 07:57 IST
Share
जगन गुर्जर हत्याकांड, भाई पप्पू का सनसनीखेज आरोप- पहले नशीली दवा दी, फिर की गई हत्या
जगन गुर्जर हत्याकांड, भाई पप्पू का सनसनीखेज आरोप- पहले नशीली दवा दी, फिर की गई हत्या

पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की जेल में हत्या के मामले में भाई पप्पू गुर्जर ने आरोप लगाया - पहले नशीली दवा दी, फिर हत्या की। पत्नी कोमेश गुर्जर ने निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भाई पप्पू ने लगाया गंभीर आरोप- पहले नशीली दवा दी, फिर की हत्या।
  • अंतिम संस्कार में पैरोल पर पहुंचे पप्पू ने कहा- जेल प्रशासन की मिलीभगत।
  • जगन की पत्नी कोमेश ने दी चेतावनी- न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।
  • कोमेश ने कहा - घटना वाले दिन सुबह हुई थी फोन पर बात, जगन ने बताया था विवाद।
  • परिवार और समर्थकों में आक्रोश, मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग।
धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र के पूर्व डकैत जगन गुर्जर की हाई सिक्योरिटी जेल में संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को पैतृक गांव वभूतिपुरा में उनके अंतिम संस्कार के दौरान पैरोल पर पहुंचे भाई पप्पू गुर्जर ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि जगन की मौत सामान्य घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश का परिणाम है। पहले उन्हें नशीली दवा दी गई और उसके बाद हत्या की गई।

जगन की पत्नी और पूर्व दस्यु कोमेश गुर्जर ने भी सरकार को चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगी।

साथ नाश्ता, लूडो - फिर गमछे से गला घोंटा

जेल में जगन की हत्या को पहले आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई थी। जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन जगन ने साथी बंदियों के साथ नाश्ता किया और लूडो खेला।

इसके बाद उनके गमछे से उनका गला घोंटा गया। परिजनों का दावा है कि इसे सुसाइड दिखाने के लिए शातिरपूर्ण चाल चली गई।

पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या
पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या


पप्पू गुर्जर के गंभीर आरोप

पैरोल पर अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पप्पू गुर्जर ने जेल प्रशासन और चिकित्सकीय व्यवस्था पर सीधे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में कई लोगों की भूमिका हो सकती है और वास्तविक दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

कोमेश की चेतावनी - आंदोलन करेंगे

जगन की पत्नी और स्वयं पूर्व दस्यु कोमेश गुर्जर ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह उनकी जगन से फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में जगन ने जेल के भीतर कुछ विवाद होने की जानकारी दी थी।

कोमेश ने कहा कि हत्या जेल के भीतर हुई है इसलिए पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए। परिवार ने प्रशासन के सामने मांगें रखी हैं। यदि न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे और सच्चाई सामने लाएंगे।

परिजनों और समर्थकों में भारी आक्रोश

जगन गुर्जर की हत्या के बाद परिवार और समर्थकों में भारी आक्रोश है। सभी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है लेकिन परिजनों को आधिकारिक निष्कर्ष का इंतजार है।

FAQ

  1. डकैत जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर ने क्या आरोप लगाए?
    पप्पू गुर्जर ने जेल प्रशासन और चिकित्सकीय व्यवस्था पर आरोप लगाया कि यह सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने कहा कि वास्तविक दोषियों को बचाने का प्रयास हो रहा है और उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें:-

चाचा की भी हो सकती है हत्या, जगन गुर्जर के बेटे ने उठाए सवाल, मांगी CBI जांच

कौन है विष्णु जाट, जिसने डकैत जगन गुर्जर को अजमेर जेल में मार डाला

जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, कभी वसुंधरा के महल को उड़ाने की दी थी धमकी

3 मिनट में मौत, सुसाइड दिखाने की कोशिश, जगन हत्याकांड के चौंकाने वाले खुलासे

Tags:
  • जगन गुर्जर
  • जेल प्रशासन
  • संदिग्ध मौत
  • डकैत जगन गुर्जर की हत्या
  • पप्पू गुर्जर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google