लूडो लेकर सेल में गया, तौलिए से गला घोंटा, जगन हत्या की मिनट-टू-मिनट कहानी

Jageshwar prasad | Jul 04, 2026, 16:16 IST
Share
लूडो के बहाने सेल में बुलाया, तौलिए से गला घोंटा, जगन हत्या की मिनट-टू-मिनट कहानी
लूडो के बहाने सेल में बुलाया, तौलिए से गला घोंटा, जगन हत्या की मिनट-टू-मिनट कहानी

राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर को 15 मिनट में मारा गया। विष्णु जाट ने वर्चस्व के लिए रची साजिश। मिनट-टू-मिनट सामने आई पूरी कहानी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या वर्चस्व की लड़ाई थी।
  • विष्णु ने बड़ा अपराधी साबित होने के लिए की थी हत्या।
  • जगन ने विष्णु के परिवार और अपराधों को लेकर कसे थे ताने।
  • जगन ने लूडो के लिए सेल में बुलाया, विष्णु ने तौलिए से गला घोंटा।
  • पहले भाई के साथ था, फिर अलग किया, 2 दिन बाद हत्या।
29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या महज आवेश में नहीं हुई थी। यह जेल के भीतर वर्चस्व की जंग और लगातार मिल रहे तानों का नतीजा था।

आरोपी विष्णु जाट अपनी गैंग में खुद को बड़ा साबित करना चाहता था। जगन उसके अपराधों और परिवार पर तंज कसता था। पुलिस पड़ताल में वारदात की मिनट-टू-मिनट पूरी कहानी अब सामने आ गई है।

तानों से बना हत्यारा

मार्च 2026 में जगन को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया। 100 से अधिक मुकदमों वाले जगन का जेल में अलग दबदबा था। बंदी उसे जग्गू दादा कहकर बुलाते थे।

विष्णु की गैंग के साथी अक्सर उसका मजाक उड़ाते कि उसके खिलाफ केवल छोटे-मोटे चोरी के मामले हैं। जगन भी विष्णु के अपराधों और परिवार को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां करता था।

इन तानों से परेशान होकर विष्णु ने तय कर लिया कि जगन जैसे बड़े अपराधी की हत्या से जेल में उसका भी वर्चस्व बन जाएगा। पूछताछ में उसने कहा कि उसने जगन की हत्या कर उसका उद्धार किया है।

15 मिनट में हुई हत्या की कहानी

सुबह 11:00 बजे: ब्लॉक लॉक होने के बाद जगन ने विष्णु को लूडो खेलने के लिए अपनी सेल में बुलाया। विष्णु लूडो लेकर जगन की सेल में गया। दोनों अंदर बंद हो गए।

11:18 बजे: सफाई कर्मचारी पहुंचा। दोनों सामान्य बातचीत करते दिखे।

12:00 बजे: जेल के दो कंपाउंडर आए और जगन को दर्द निवारक इंजेक्शन लगाकर चले गए।

12:26 बजे: जेल प्रहरी ने नियमित राउंड लिया। सेल में सब सामान्य दिखा।

दोपहर 1:00 से 1:15 बजे: इन्हीं 15 मिनट में विष्णु ने मौका पाकर तौलिए से जगन का गला घोंट दिया।

1:18 बजे: विष्णु ने प्रहरी को आवाज दी। झाड़ू लगाने का बहाना बनाकर पंखा बंद करवाया। प्रहरी ने चारपाई पर लेटे जगन को सोता समझा।

1:20 बजे के बाद: विष्णु ने शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। सेल की छत ऊंची होने से शव नहीं लटका सका। थककर वह खुद जगन के शव के पास सो गया।

27 जून को एक सेल में आए, 29 को हत्या

जगन का भाई पप्पू गुर्जर पहले से उसी जेल में था। 29 मार्च 2026 को जगन के आने के बाद दोनों भाइयों को एक वार्ड में रखा गया। 16 मई को दोनों के बीच विवाद के बाद जगन को अलग ब्लॉक भेजा गया।

27 जून को विष्णु को जगन की सेल में शिफ्ट किया गया। ठीक 2 दिन बाद हत्या हो गई।

सेल का कैमरा खराब, फिर भी लेंस पर लगाया टूथपेस्ट

जांच में सामने आया कि हत्या वाली सेल का कैमरा कई दिनों से खराब था। विष्णु को इसकी जानकारी नहीं थी। वारदात वाले दिन सुबह करीब 10 बजे उसने सबूत मिटाने के इरादे से कैमरे के लेंस पर टूथपेस्ट लगा दिया।

ब्लॉक के बाकी कैमरों में विष्णु का जगन की सेल में जाना, प्रहरी की गश्त और कंपाउंडरों की आवाजाही सब रिकॉर्ड हो गई।

जेल में टेक्निकल स्टाफ नहीं, 20 कैमरे बार-बार खराब

जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि जेल में सीसीटीवी (Closed Circuit Television) की देखरेख के लिए कोई तकनीकी स्टाफ नहीं है। करीब 20 कैमरे समय-समय पर खराब हो जाते हैं।

ठीक करवाने के लिए डीओआईटी (Department of Information Technology) को 7 से 8 बार मेल भेजी गई लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।

कौन था जगन गुर्जर?

जगन गुर्जर धौलपुर के डांग के भवुतीपुरा गांव का रहने वाला था। 1994 में उसने जीजा के हत्यारों की हत्या की थी। इसके बाद उसने पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर डकैत गैंग बनाई।

चंबल में आतंक का पर्याय बने जगन पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फिरौती, अपहरण, नकबजनी और डकैती से जुड़े 100 से अधिक मामले दर्ज थे।

कौन है हत्यारा विष्णु?

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विष्णु जाट कुलदीप जघीना हत्याकांड का मुख्य शूटर था। तीन साल पहले 12 जुलाई को जयपुर-भरतपुर के अमोली टोल पर हुए उस हत्याकांड में पहली गोली विष्णु ने ही चलाई थी।

उस हत्याकांड में नाम आने से पहले विष्णु मामूली बाइक चोरी की वारदातों में शामिल था। डीजी जेल अशोक राठौड़ के अनुसार विष्णु पिछले 3 साल से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था।

ये भी पढ़ें:-

कौन है विष्णु जाट, जिसने डकैत जगन गुर्जर को अजमेर जेल में मार डाला

जगन गुर्जर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा- गला दो बार दबाया गया

जगन गुर्जर के भाई का सनसनीखेज आरोप- पहले नशीली दवा दी, फिर की गई हत्या

चाचा की भी हो सकती है हत्या, जगन गुर्जर के बेटे ने उठाए सवाल, मांगी CBI जांच



Tags:
  • सीसीटीवी
  • जगन गुर्जर
  • अजमेर
  • विष्णु जाट
  • डकैत जगन गुर्जर की हत्या
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल