पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के लिए रिजर्व किया गलत ब्लड ग्रुप, मचा हड़कंप

Jageshwar prasad | Jul 04, 2026, 12:33 IST
Share
VVIP मेडिकल प्रोटोकॉल में गंभीर चूक, पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के लिए गलत ब्लड ग्रुप रिजर्व
VVIP मेडिकल प्रोटोकॉल में गंभीर चूक, पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के लिए गलत ब्लड ग्रुप रिजर्व

राजस्थान में वीवीआईपी मेडिकल प्रोटोकॉल में चूक का मामला उजागर हुआ है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इलाज के दौरान गलत ब्लड ग्रुप रिजर्व रखा दिया गया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • वीवीआईपी मेडिकल प्रोटोकॉल में चूक का मामला सामने आया।
  • पूर्व उपराष्ट्रपति के इलाज के दौरान गलत ब्लड ग्रुप रिजर्व रखा।
  • मेडिकल टीम ने ए पॉजिटिव की बजाय ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप रिजर्व रखा।
  • बाद में टीम को गलती का पता चला तो सही ब्लड ग्रुप रिजर्व रखा।
  • पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ जयपुर के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई।
Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर से वीवीआईपी मेडिकल प्रोटोकॉल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इलाज के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने उनके ब्लड ग्रुप को लेकर बड़ी भूल कर दी।

वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए ए पॉजिटिव (A+) ब्लड ग्रुप आरक्षित करना था, लेकिन इसकी बजाय गलती से ओ नेगेटिव (O-) ब्लड ग्रुप रिजर्व रखने के लिखित निर्देश जारी कर दिए।

हालांकि, समय रहते इस गंभीर त्रुटि को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने तुरंत इसे सुधारने का दावा किया। इस चूक ने चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

​एंजियोप्लास्टी के बाद लगाया गया स्टेंट

धनखड़ जयपुर प्रवास के दौरान यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एसके शर्मा की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया हुई।

इसके तहत उनके हृदय की धमनियों में दो स्टेंट डाले गए। राहत की बात यह है कि सफल इलाज के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ पूरी तरह स्वस्थ हैं।

​गलत ब्लड रिजर्वेशन से मचा हड़कंप

​इस वीवीआईपी मेडिकल इमरजेंसी के दौरान जयपुर प्रथम की सीएमएचओ टीम को आवश्यक ब्लड ग्रुप रिजर्व रखना था। लेकिन इस टीम से एक बहुत बड़ी चूक हो गई।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का वास्तविक ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है। लापरवाही के चलते एसएमएस (SMS) अस्पताल को लिखित तौर पर ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप रिजर्व रखने का आदेश दे दिया।

​जैसे ही इस भारी गलती की भनक उच्चाधिकारियों को लगी। चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में तुरंत आपातकालीन कदम उठाए गए। समय रहते इस रिकॉर्ड को दुरुस्त कर सही ब्लड ग्रुप का इंतजाम सुनिश्चित किया गया।

​अधिकारियों का तर्क: पत्नी के ब्लड ग्रुप से हुआ भ्रम

​जयपुर प्रथम के सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि शुरुआत में एसएमएस अस्पताल को ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप का प्रबंध करने के लिए कहा गया था। यह गलती वीवीआईपी दस्तावेजों और ब्लड ग्रुप की जांच में हुई।

डॉ. शेखावत के अनुसार ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप वास्तव में पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी का है। यह विवरण साथ में होने के कारण टीम असमंजस में आ गई। अनजाने में यह त्रुटि हो गई।

उन्होंने दावा किया कि जैसे ही यह चूक ध्यान में आई, तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रिकॉर्ड में सुधार करवा दिया गया। सही ब्लड ग्रुप आरक्षित कर लिया गया।

पहले भी रही है स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कुछ समय से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। पिछले वर्ष भी उन्हें हृदय संबंधी दिक्कतों के चलते एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

इसी वर्ष 12 जनवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिर एम्स दिल्ली ले जाना पड़ा था। इन सब परिस्थितियों के मद्देनजर उनके स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें:-

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान विधानसभा से भी लेंगे पेंशन, जानिए धनखड़ को कितनी मिलेगी पेंशन

पूर्व चिकित्सा मंत्री अव्यवस्थाओं से हुए नाराज, एसएमएस अस्पताल से बाहर पैसे देकर कराई एमआरआई जांच

एसएमएस में तैयार हुआ एडवांस स्किन इंस्टीट्यूट, सरकार ने कहा, जल्द ही जनता को मिलेगा सस्ता इलाज

मंत्री के पैरों में गिरकर की थी गुहार, अब सुनी पुकार, हो गया पसंदीदा जगह तबादला

Tags:
  • ब्लड ग्रुप
  • गंभीर लापरवाही
  • चिकित्सा विभाग
  • पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  • वीवीआईपी प्रोटोकॉल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती