महाकाल से दर्शन कर खाटूश्याम जा रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत, बजरी के डंपर से टकराई कार

Purshottam Kumar Joshi | Updated:
Share
khatushayam
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जयपुर के चाकसू में डंपर की चपेट में आने से कार में सवार पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से महाकाल के दर्शन कर खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे।

News in Short

  • चाकसू में तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई।
  • हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, चार की मौके पर और एक की इलाज के दौरान।
  • कार सवार सभी जने महाकाल दर्शन के बाद खाटूश्यामजी जा रहे थे।
  • दुर्घटना की वजह चालक का झपकी लेना बताया गया।
  • पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे, जांच जारी।
  • कार सवार सभी मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी थे।

News in Detail

राजस्थान में जयपुर के पास चाकसू में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार 5 श्रद्धालुओं की मौत गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर टिगरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार से चल रही कार एक डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोग मौके पर ही दम तोड़ गए, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। कार सवार एमपी से महाकाल के दर्शन कर खाटूश्यामजी जा रहे थे।

हादसा सुबह साढ़े पांच बजे हुआ

चाकसू थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल के अनुसार यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कार कोटा-जयपुर मार्ग पर जा रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार चालक को झपकी आ जाने से कार डंपर से टकराई। टक्कर के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। क्रेन की मदद से कार को हटाकर यातायात को बहाल किया गया।

हादसे में मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में रेशमा श्रीवास्तव (55), पीयूष (राजेश राय का पुत्र), रजक राहुल (बबलू रजक का पुत्र), चालक अनुराग और शानू शामिल हैं। ये सभी जबलपुर (मध्यप्रदेश) के निवासी थे। रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास के रहने वाले थे।

महाकाल दर्शन के बाद खाटूश्यामजी जा रहे थे

पुलिस के अनुसार मृतका रेशमा श्रीवास्तव की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मां 13 फरवरी को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद खाटूश्यामजी मंदिर (रींगस, सीकर) जा रही थीं। रेशमा के साथ यात्रा कर रहे अन्य लोग भी उनके परिचित थे और हादसे के समय वे सभी साथ थे।

पुलिस जांच जारी

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को चाकसू की मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक की नींद को ही सड़क हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद आसपास के लोग और अन्य वाहन चालक तुरंत मदद के लिए पहुंचे। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मेहनत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। घटना का दृश्य काफी हृदयविदारक था, और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सूरज की धूप से लेकर सर्द रातों तक, आज एमपी, सीजी और राजस्थान के मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • रेस्क्यू ऑपरेशन
  • पुलिस
  • महाकाल
  • सड़क हादसे
  • खाटूश्यामजी
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब