नीरजा मोदी स्कूल के खिलाफ चार्जशीट तैयार, आरोपियों के नाम पहले ही उजागर

राजस्थान के जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल के अमायरा मौत मामले में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। लेकिन, यह चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होने से पहले ही आरोपियों के नाम वायरल हो गए हैं।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
Amayra case

Photograph: (the sootr)

News In Short 


  • जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल के अमायरा सुसाइड केस में चार्जशीट तैयार।
  • कोर्ट में दाखिल होने से पहले ही चार्जशीट के तथ्य हुए वायरल। 
  • चार्जशीट में नीरजा मोदी स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों पर आरोप लगाए गए हैं।
  • जांच में सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक के संकेत मिले हैं।  
  • चार्जशीट लीक से जांच की गोपनीयता पर उठ रहे हैं सवाल। 

News In Detail

राजस्थान के जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल के चर्चित अमायरा मौत मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन, इसके तथ्य वायरल से जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल तथ्यों के अनुसार इस चार्जशीट में नीरजा मोदी स्कूल प्रबंधन और संबंधित पक्षों की भूमिका को लेकर विस्तृत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस जल्द ही कोर्ट में यह चार्जशीट पेश करेगी। बताया जा रहा है कि वायरल स्क्रीन शॉट में  चार्जशीट के नाम सामने आ गए हैं। 

जांच की गोपनीयता पर सवाल

चार्जशीट दाखिल होने से पहले ही मामले से जुड़े कथित स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन लीक डॉक्यूमेंट्स में आरोपी बनाए गए लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने इन नामों की औपचारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन वायरल हुए इन स्क्रीनशॉट्स ने जांच प्रक्रिया की गोपनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अमायरा की मौत और परिजनों का आरोप

नीरजा मोदी स्कूल की चौथी मंजिल से 1 नवंबर को गिरकर 9 साल की छात्रा अमायरा की मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) और धारा 238 (साक्ष्य मिटाने या भ्रामक जानकारी देने) के तहत आरोप पत्र तैयार किया।

जांच में सुरक्षा व्यवस्था में चूक के संकेत

पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह संकेत मिला है कि घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र में गंभीर चूक हुई थी। पुलिस ने संस्थान के प्रबंधन और शिक्षण स्टाफ के सदस्यों के खिलाफ चारशीट तैयार कर ली है। अब चार्जशीट को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा चुकी है।

चार्जशीट के लीक स्क्रीनशॉट पर गंभीर सवाल

पुलिस ने चार्जशीट में किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ दस्तावेज़ तेजी से वायरल हो गए हैं। इस लीक से कई सवाल खड़े हो गए हैं। जैसे संवेदनशील मामलों की जांच फाइलों की सुरक्षा कितनी मजबूत है? क्या यह लीक जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है? या फिर सिस्टम में कोई चूक हुई है?

पुलिस की स्थिति और अदालत में चार्जशीट की पेशी

मानसरोवर थाना पुलिस का कहना है कि चार्जशीट तैयार की जा चुकी है और इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट्स की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढे़:-

वायुशक्ति-2026: भारत-पाक बॉर्डर पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, गरजेंगे राफेल और तेजस

मुश्किल में पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल, ऐन वक्त पर वकील ने छोड़ा साथ, अब टिकी हैं सबकी निगाहें

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

सोशल मीडिया मानसरोवर थाना पुलिस अमायरा सुसाइड केस चार्जशीट नीरजा मोदी स्कूल
Advertisment