जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा की पहली लिस्ट तय, पूर्व महापौर कुसुम यादव का टिकट कटा

Saurabh Mishra | Updated:
Share
कुसुम यादव
कुसुम यादव

भाजपा ने जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट काटकर सुनील कोठारी को वार्ड 112 से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट मिला है। वार्ड 101 पर फैसला अभी अटका है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर में भाजपा ने पूर्व मेयर कुसुम यादव का टिकट काटा
  • ज्योति खंडेलवाल को मिला किशनपोल से टिकट
  • सुनील कोठारी लड़ेंगे कुसुम यादव के वार्ड से चुनाव
  • वार्ड 101 पर अटका पेंच, नहीं हुआ फैसला
  • कई पूर्व पदाधिकारी भी लड़ेंगे पार्षद का चुनाव
भाजपा ने जयपुर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों को फोन करना शुरू कर दिया। निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया। उनकी जगह सुनील कोठारी को उम्मीदवार बनाया गया। उन्हें वार्ड नंबर 112 से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को भी नया वार्ड मिला है। वार्ड 101 को लेकर पार्टी में अभी खींचतान बनी हुई है।

पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को भी मिला मौका

भाजपा ने राजस्थान की राजधानी जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 से प्रत्याशी बनाया है। ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वे वार्ड की जनता के साथ मिलकर वार्ड का समग्र विकास करेंगी।

कांग्रेस से भाजपा में आए नीरज अग्रवाल भी लड़ेंगे पार्षद चुनाव

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल को वार्ड 121 से उम्मीदवार बनाया गया है। नगर निगम के पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत को वार्ड 89 से प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 12 से निवर्तमान पार्षद रश्मि सैनी के पति राजेंद्र करोड़ीया यानी सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष को भी मिला टिकट

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी को भी नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड 107 से टिकट मिला है। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सोडाला की पत्नी को वार्ड 99 से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड 88 से धीरज पांड्य, वार्ड 91 से विनोद यादव, वार्ड 97 से शशि शर्मा, वार्ड 106 से चंद्रप्रकाश नामा, वार्ड 104 से ज्ञानचन्द्र खंडेलवाल और वार्ड 105 से राजवीर को प्रत्याशी बनाया गया है।

जयपुर में वार्ड 101 को लेकर जारी है खींचतान

सिविल लाइंस विधानसभा के वार्ड नंबर 101 को लेकर पार्टी में विवाद जारी है। विधायक गोपाल शर्मा ने वार्ड 101 से राजेश ताम्बी को प्रत्याशी बनाने की पैरवी की थी। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पर इसका विरोध हुआ।

इसके बाद गोपाल शर्मा ने राजेश के स्थान पर सुरेश गोयल को टिकट दिलाने की पेशकश की, लेकिन रविवार रात हुई बैठक में वार्ड 101 को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। वहीं भाजपा के सर्वे में वार्ड 101 से मनोज मुद्गल का नाम भी सामने आ रहा था, जिसके बाद इस वार्ड को फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। सुबह 10 बजे वार्ड 101 को लेकर फिर से बैठक होगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

जयपुर नगर निगम की काउंटिंग सेंटर हुआ चेंज, 150 वार्डों की होगी गिनती

जयपुर नगर निगम वार्ड आरक्षण के लिए निकली लॉटरी, 20 प्रतिशत OBC के लिए आरक्षित

उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की सूची, जानें किसे मिला टिकट

राजस्थान के 172 शिक्षकों पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप, 120 मामले जांच में अटके



Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • नगर निगम चुनाव
  • मेयर कुसुम यादव
नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र

By Arohi Raj

नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र
8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका
सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए

By Jageshwar Prasad

सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए
ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

By Neel Tiwari

ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

By Umeshwari Baghel

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!

By Harish Divekar

कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!