जयपुर निकाय चुनाव: कांग्रेस का मिशन-100, जानें कब तक पार्षदों का टिकट होगा फाइनल
Saurabh Mishra | Updated:
कांग्रेस तैयार करेगी वार्डवार घोषणापत्र
जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस को अब तक 1350 से ज्यादा पार्षद आवेदन मिले हैं। 26 अगस्त तक टिकट दावेदारों के नाम फाइनल होंगे। मेयर पद के लिए 4-5 नाम शॉर्टलिस्ट किए जा रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर कांग्रेस को मिले 1350 से ज्यादा पार्षद आवेदन।
- 26 अगस्त तक फाइनल होंगे टिकट दावेदारों के नाम।
- मेयर पद के लिए 4-5 चेहरे शॉर्टलिस्ट कर रही पार्टी।
- मिशन-100 पोस्टर को मिला शानदार सोशल मीडिया रिस्पॉन्स।
- वार्डवार घोषणापत्र तैयार करेंगे RPSC के पूर्व चेयरमैन।
शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि पार्षद पद के लिए अब तक 1350 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के आवेदन मिल चुके। प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी एक प्रोफेशनल कंपनी से सर्वे करा रही है। पार्टी 26 अगस्त तक टिकट दावेदारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा सकती है।
कांग्रेस को पार्षद पद के लिए 1300 से ज्यादा आवेदन मिले
कांग्रेस में जयपुर मेयर पद के लिए 4-5 नाम शॉर्टलिस्ट
उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस किसी एक चेहरे को आगे रखकर चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी विधायक या पूर्व मंत्री की चुनाव लड़ने की इच्छा है तो वह भी मैदान में उतर सकता। हालांकि उन्होंने खुद को मेयर पद के दावेदारों में शामिल होने से इनकार किया।
मिशन-100 पोस्टर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
कांग्रेस करेगी वार्डवार घोषणापत्र का ऐलान
बागियों पर कैसी रहेगी कांग्रेस की रणनीति
पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की जिम्मेदारी रफीक खान को दी गई। डिसिप्लिन कमेटी अमीन कागजी संभालेंगे। वहीं स्टियरिंग कमेटी की जिम्मेदारी प्रताप सिंह खाचरियावास को सौंपी गई। ये कमेटियां कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएंगी।
FAQ
- जयपुर कांग्रेस को पार्षद पद के लिए कितने आवेदन मिले हैं?
अब तक 1350 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। यह जानकारी शहर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने दी है। - जयपुर मेयर पद के लिए कांग्रेस से कितने नाम शॉर्टलिस्ट हो रहे?
कांग्रेस मेयर पद के लिए 4-5 संभावित चेहरों को शॉर्टलिस्ट कर रही है। विधायक या पूर्व मंत्री भी दावेदार हो सकते हैं। - जयपुर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र कौन तैयार करेगा?
वार्डवार घोषणापत्र RPSC के पूर्व चेयरमैन बीएल शर्मा की अगुवाई में तैयार होगा। इसमें जयपुर की संस्कृति और विरासत पर फोकस रहेगा।
निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा
जयपुर निकाय चुनाव: 200 पूर्व पार्षद फिर लड़ सकते चुनाव, पूर्व मेयर भी दावेदार
जयपुर नगर निगम की काउंटिंग सेंटर हुआ चेंज, 150 वार्डों की होगी गिनती
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा विवाद, डोटासरा के तंज पर गहलोत की सफाई
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi