जयपुर निकाय चुनाव: कांग्रेस का मिशन-100, जानें कब तक पार्षदों का टिकट होगा फाइनल

Saurabh Mishra | Aug 24, 2026, 18:55 IST
Share
कांग्रेस तैयार करेगी वार्डवार घोषणापत्र
कांग्रेस तैयार करेगी वार्डवार घोषणापत्र

जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस को अब तक 1350 से ज्यादा पार्षद आवेदन मिले हैं। 26 अगस्त तक टिकट दावेदारों के नाम फाइनल होंगे। मेयर पद के लिए 4-5 नाम शॉर्टलिस्ट किए जा रहे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर कांग्रेस को मिले 1350 से ज्यादा पार्षद आवेदन।
  • 26 अगस्त तक फाइनल होंगे टिकट दावेदारों के नाम।
  • मेयर पद के लिए 4-5 चेहरे शॉर्टलिस्ट कर रही पार्टी।
  • मिशन-100 पोस्टर को मिला शानदार सोशल मीडिया रिस्पॉन्स।
  • वार्डवार घोषणापत्र तैयार करेंगे RPSC के पूर्व चेयरमैन।
जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की दावेदारी तेज हो गई। अब तक पार्षद पद के लिए 1300 से ज्यादा आवेदन आ चुके। पार्टी 26 अगस्त तक नाम फाइनल करेगी। महापौर पद के लिए 4-5 नामों को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा। प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रोफेशनल कंपनी से सर्वे भी कराया जा रहा।

शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि पार्षद पद के लिए अब तक 1350 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के आवेदन मिल चुके। प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी एक प्रोफेशनल कंपनी से सर्वे करा रही है। पार्टी 26 अगस्त तक टिकट दावेदारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा सकती है।

कांग्रेस को पार्षद पद के लिए 1300 से ज्यादा आवेदन मिले

सुनील शर्मा ने कहा कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ न्याय होना चाहिए। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता से बातचीत की जा रही। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में 10 हजार से ज्यादा लोग उनसे मिलने आए। उनके मुताबिक चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी में जयपुर के लिए जज्बा होना चाहिए।

कांग्रेस में जयपुर मेयर पद के लिए 4-5 नाम शॉर्टलिस्ट

सुनील शर्मा ने बताया कि मेयर पद के लिए पार्टी 4-5 संभावित चेहरों को शॉर्टलिस्ट कर रही। उनके मुताबिक पार्टी ऐसे लोगों को चुनाव लड़ाना चाहती, जो जीतने के बाद शहर की अगुआई करने का दमखम रखते हों।

उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस किसी एक चेहरे को आगे रखकर चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी विधायक या पूर्व मंत्री की चुनाव लड़ने की इच्छा है तो वह भी मैदान में उतर सकता। हालांकि उन्होंने खुद को मेयर पद के दावेदारों में शामिल होने से इनकार किया।

मिशन-100 पोस्टर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

सुनील शर्मा ने बताया कि शहर कांग्रेस ने रविवार को मिशन-100 का पोस्टर लॉन्च किया था। इस पोस्टर को 20 मिनट के भीतर 1 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया। उनके मुताबिक इससे जयपुर में कांग्रेस के पक्ष में बन रहे माहौल का अंदाजा लगाया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि पार्टी 100 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

कांग्रेस करेगी वार्डवार घोषणापत्र का ऐलान

कांग्रेस चुनाव के लिए वार्डवार घोषणापत्र तैयार करेगी। इसकी जिम्मेदारी राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) के पूर्व चेयरमैन बीएल शर्मा को दी गई। इसमें जयपुर की संस्कृति, विरासत और स्थानीय पहचान को बनाए रखने पर फोकस रहेगा। सुनील शर्मा ने कहा कि शहर की गंगा-जमुनी संस्कृति मजबूत करने के लिए हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों को साथ लेकर काम किया जाएगा।

बागियों पर कैसी रहेगी कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं को लेकर सुनील शर्मा ने कहा कि वे खुद इसका उदाहरण हैं और कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा ले सकते। चुनाव में अनुशासन बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग कमेटियां बनाई हैं।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की जिम्मेदारी रफीक खान को दी गई। डिसिप्लिन कमेटी अमीन कागजी संभालेंगे। वहीं स्टियरिंग कमेटी की जिम्मेदारी प्रताप सिंह खाचरियावास को सौंपी गई। ये कमेटियां कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएंगी।

FAQ

  1. जयपुर कांग्रेस को पार्षद पद के लिए कितने आवेदन मिले हैं?
    अब तक 1350 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। यह जानकारी शहर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने दी है।
  2. जयपुर मेयर पद के लिए कांग्रेस से कितने नाम शॉर्टलिस्ट हो रहे?
    कांग्रेस मेयर पद के लिए 4-5 संभावित चेहरों को शॉर्टलिस्ट कर रही है। विधायक या पूर्व मंत्री भी दावेदार हो सकते हैं।
  3. जयपुर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र कौन तैयार करेगा?
    वार्डवार घोषणापत्र RPSC के पूर्व चेयरमैन बीएल शर्मा की अगुवाई में तैयार होगा। इसमें जयपुर की संस्कृति और विरासत पर फोकस रहेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा

जयपुर निकाय चुनाव: 200 पूर्व पार्षद फिर लड़ सकते चुनाव, पूर्व मेयर भी दावेदार

जयपुर नगर निगम की काउंटिंग सेंटर हुआ चेंज, 150 वार्डों की होगी गिनती

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा विवाद, डोटासरा के तंज पर गहलोत की सफाई

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान कांग्रेस
  • जयपुर
  • नगर निगम चुनाव
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार