भाजपा आउटर जयपुर से चुन सकती है नया उप-महापौर, जानें कौन है सबसे आगे?

Ashish Bhardwaj | Sept 20, 2026, 15:06 IST
Share
जयपुर उप-महापौर
जयपुर उप-महापौर

राजस्थान के जयपुर में महापौर पद के लिए भाजपा से सुनील कोठारी और कांग्रेस से सुनीता मावर मैदान में हैं। अब उप-महापौर पद के लिए भाजपा में कई नामों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • महापौर पद के लिए भाजपा से सुनील कोठारी मैदान में।
  • उप-महापौर पद के लिए भाजपा में कई नामों पर मंथन।
  • भवानी सिंह राजावत का नाम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में।
  • ओबीसी समीकरण साधने के लिए सैनी, यादव और बारेठ समाज के नाम भी चर्चा में।
  • नगर पालिका एक्ट के तहत दो उप-महापौर बनाने का फिलहाल कोई प्रावधान नहीं।
Jaipur: महापौर की कुर्सी के लिए भाजपा ने सुनील कोठारी और कांग्रेस ने सुनीता मावर को मैदान में उतारकर तस्वीर साफ कर दी है। अब नगर निगम की अगली बड़ी कुर्सी यानी उप-महापौर पद को लेकर भाजपा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कोठारी के परकोटे क्षेत्र से होने के बाद पार्टी की नजर अब ऐसे चेहरे पर है, जिससे आउटर क्षेत्र के साथ सामाजिक समीकरण भी साधे जा सकें।

आउटर को मिल सकता है डिप्टी मेयर

महापौर पद पर परकोटे क्षेत्र के सुनील कोठारी को मौका मिलने के बाद उप-महापौर के लिए आउटर क्षेत्र से चेहरा उतारने की चर्चा चल रही है। इसके लिए राजपूत, ब्राह्मण, सैनी और यादव समाज के नामों पर अलग-अलग स्तर पर बातचीत हो रही है। महापौर पद के दावेदार रहे कुछ अन्य पार्षदों को भी उप-महापौर बनाए जाने की चर्चा है। इनमें शैलेंद्र भार्गव, विमल अग्रवाल, अनुराधा माहेश्वरी और विजय अग्रवाल प्रमुख नाम हैं।

राजावत के नाम ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिविल लाइंस के वार्ड 89 से दूसरी बार पार्षद बने भवानी सिंह राजावत पहले नगर निगम चेयरमैन भी रह चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए पिछले दो दिन से उनका नाम सोशल मीडिया पर तेजी से चल रहा है। हालांकि पार्टी स्तर पर उनकी उम्मीदवारी की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अनारक्षित वर्ग से भी चल रहे हैं नाम

अनारक्षित वर्ग से दीपा नाथावत का नाम भी चर्चा में है। वार्ड 47 से पहली बार चुनाव जीतीं दीपा नाथावत मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। राजपूत और सवर्ण समाज के समीकरण को ध्यान में रखते हुए भी उनका नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड 36 से जीत दर्ज करने वाले गजेंद्र सिंह चिराना का नाम भी चर्चा में है। वे पिछले बोर्ड में चेयरमैन रह चुके हैं और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के करीबियों में गिने जाते हैं।

ओबीसी समीकरण के लिए सैनी, यादव और बारेठ के नाम

मूल ओबीसी समीकरण को साधने के लिए भी कई नाम चर्चा में हैं। वार्ड 12 से चुनाव जीते राजेंद्र सैनी दो दशक से सक्रिय हैं, उनकी पत्नी रश्मि सैनी ग्रेटर नगर निगम में उप-महापौर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वार्ड 10 से भाजपा की युवा पार्षद पलक यादव का नाम भी चर्चा में है, उनके पिता भी पिछली बार पार्षद रह चुके हैं और वे मूल ओबीसी वर्ग के समीकरण में फिट बैठती हैं। इसके अलावा वार्ड 23 से जीते विकास बारेठ का नाम भी लिया जा रहा है, जो ग्रेटर नगर निगम में चेयरमैन रह चुके हैं।

कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते

उप-महापौर पद की रेस में कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई नाम सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि पार्टी महापौर चुनाव का नतीजा देखने के बाद ही उप-महापौर पद को लेकर अपनी रणनीति पर काम करेगी।

दो उप-महापौर बनाने में कानूनी अड़चन

नगर पालिका एक्ट की धारा 43 के मुताबिक फिलहाल दो उप-महापौर बनाए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर भविष्य में दो उप-महापौर बनाने पर विचार होता है, तो इसके लिए पहले अधिनियम में संशोधन करना जरूरी होगा।

ये भी पढे़:-

उपभोक्ता विवाद: मोतियाबिंद ऑपरेशन में नेग्लिजेंस, अब 6 लाख का मुआवजा देने का आदेश

राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: OBC आरक्षण पर सरकार बोली- 50% सीमा में दिए गए पद

जयपुर डिजिटल अरेस्ट केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग दंपती से ठगे थे 76 लाख

बीड़ पापड़ वन भूमि पर RIICO का कब्जा अवैध, NGT ने दिए 30 दिन में वापसी के आदेश

    छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

    By Umeshwari Baghel

    छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
    एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

    By Sandeep Kumar

    एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
    राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

    By Atul Dwivedi

    राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
    New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

    By Jyoti Mahender Bhardwaj

    New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
    चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

    By Jageshwar prasad

    चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
    खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

    By Umeshwari Baghel

    खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
    त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

    By Manya Jain

    त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे