निकाय चुनाव 2026: जयपुर में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानें मतदान और रिजल्ट की डेट

Jageshwar prasad | Aug 27, 2026, 15:59 IST
Share
जयपुर नगर निगम और 18 अन्य नगरीय निकायों में बजा चुनावी बिगुल
जयपुर नगर निगम और 18 अन्य नगरीय निकायों में बजा चुनावी बिगुल

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत जयपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के कुल 690 वार्डों (नगर निगम के 150 वार्ड और 18 निकायों के 540 वार्ड) के लिए अभ्यर्थी 31 अगस्त तक अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर नगर निगम और 18 अन्य नगरीय निकायों में बजा चुनावी बिगुल।
  • जयपुर जिले के 690 वार्डों के लिए नामांकन शुरू हो गया है।
  • जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए बनाए गए 15 नामांकन केंद्र।
  • 31 अगस्त तक भरे जाएंगे पर्चे, अवकाश के कारण मिलेंगे कुल 3 दिन।
  • दो चरणों में होगी वोटिंग, 14 सितंबर को घोषित होंगे नतीजे।
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तिथियों की घोषणा के बाद गुरुवार, 27 अगस्त को राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से औपचारिक लोकसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जयपुर जिले में चुनावी सरगर्मी बेहद तेज हो गई है।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों और जिले की अन्य 18 नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के 540 वार्डों को मिलाकर कुल 690 वार्डों में सदस्य (पार्षद) पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने का काम शुरू हो गया है।

नामांकन पत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

नामांकन की समय-सीमा और छुट्टियों का गणित

प्रत्याशी 27 अगस्त से 31 अगस्त तक अपना नामांकन जमा कर सकते हैं। हालांकि, बीच में 28 अगस्त को रक्षाबंधन (राखी) का त्योहार और 30 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया के लिए केवल 3 कार्यकारी दिन (27, 29 और 31 अगस्त) ही उपलब्ध रहेंगे।

इसके बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) की जाएगी और अभ्यर्थी 3 सितंबर अपराह्न 3:00 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। निर्वाचन विभाग 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन करेगा।

जयपुर नगर निगम के लिए 15 केंद्र निर्धारित

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) व जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों को 10-10 वार्ड के 15 समूहों में विभाजित किया गया है। शहर भर में 15 अलग-अलग स्थानों पर नामांकन केंद्र बनाए गए हैं:

वार्ड 1 से 10: रीको रोड नंबर 5, वीकेआई ऑफिस।

वार्ड 11 से 20: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुरलीपुरा।

वार्ड 21 से 30: नगर निगम झोटवाड़ा जोन ऑफिस, खिरणी फाटक।

वार्ड 31 से 40: शहीद मेजर दिग्विजय सिंह स्कूल, खातीपुरा।

वार्ड 41 से 50: उपखण्ड कार्यालय (SDO Office), सांगानेर।

वार्ड 51 से 60: पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर।

वार्ड 61 से 70: कमरा नंबर 45, कलेक्ट्रेट जयपुर।

वार्ड 71 से 80: नगर निगम जगतपुरा जोन ऑफिस।

वार्ड 81 से 90: नगर निगम मालवीय नगर जोन ऑफिस (नई विधानसभा के पास)।

वार्ड 91 से 100: नगर निगम सिविल लाइंस जोन ऑफिस, शास्त्री नगर।

वार्ड 101 से 110: ACEO कक्ष, जिला परिषद कार्यालय, बनीपार्क।

वार्ड 111 से 120: नगर निगम पार्ट-2, जलेबी चौक (हवामहल के पीछे)।

वार्ड 121 से 130: कमरा नंबर 26, जयपुर कलेक्ट्रेट।

वार्ड 131 से 140: राजकीय महारानी बालिका उ.मा. विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क।

वार्ड 141 से 150: नगर निगम हवामहल-आमेर जोन ऑफिस।

जयपुर जिले के 690 वार्डों के लिए निकाय चुनाव की लोकसूचना जारी, नामांकन शुरू।
जयपुर जिले के 690 वार्डों के लिए निकाय चुनाव की लोकसूचना जारी, नामांकन शुरू।


दो चरणों में होगा मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे

जयपुर जिले में मतदान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 9 सितंबर को जिले की 18 नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

वहीं, दूसरे चरण में 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान होगा। दोनों ही चरणों की मतगणना 14 सितंबर को भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में होगी।

ये भी पढ़ें:-

उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन

निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा

Tags:
  • जिला निर्वाचन अधिकारी
  • निकाय चुनाव
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • जयपुर नगर निगम
  • संदेश नायक
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?