दिवाली शॉपिंग में जयपुर का जलवा, राजकोट और अहमदाबाद के बाद तीसरा स्थान; बाजारों में बढ़ी रौनक

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 19, 2026, 11:13 IST
Share
दिवाली पर खर्च करने में जयपुर देश में तीसरे नंबर पर<br>
दिवाली पर खर्च करने में जयपुर देश में तीसरे नंबर पर

दिवाली पर जयपुर के 88% उपभोक्ता सामान्य बजट से दोगुना या अधिक खर्च करने को तैयार हैं। फैशन, घर-रसोई के सामान और किराना खरीदारी लोगों की प्राथमिकता में शामिल हैं। जयपुर में 88% उपभोक्ता डिजिटल भुगतान करेंगे, जबकि दिवाली सीजन खुदरा कारोबार के लिए बेहद अहम है।जयपुर में खर्च करने की बढ़ती तैयारी से कारोबारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कपड़े, गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान की खरीदारी जोर पकड़ रही है। इस बार दिवाली पर जयपुर के लोग दिल खोलकर खर्च करने की तैयारी में हैं। ‘हाउ अर्बन इंडिया पे’ रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर के 88% उपभोक्ता सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुना या उससे ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं। इस मामले में जयपुर देश के 100 प्रमुख शहरों में राजकोट और अहमदाबाद के बाद तीसरे स्थान पर है।

फर्स्ट इंडिया फाउंडेशन और अमेजन पे की रिपोर्ट 20 राज्यों के 100 शहरों में 5,149 उपभोक्ताओं और 1,054 व्यापारियों के सर्वे पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, शहरी भारत में 46% लोग दिवाली पर अपने सामान्य बजट से डेढ़ से दो गुना खर्च करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, 25% लोग दो से तीन गुना और 6% लोग तीन गुना से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। दूसरी ओर, 20% लोगों का खर्च सामान्य स्तर के आसपास और 4% का सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा आज युवाओं को देंगे 'सपनों की उड़ान', 'असंभव कुछ नहीं' कार्यक्रम में करेंगे संवाद | Rajasthan: CM Bhajanlal Sharma to give 'Sapnon Ki Udaan' to youth today, will interact in 'Asambhav Kuch Nahi' program
आज मुख्यमंत्री आवास पर 'सपनों की उड़ान-असंभव कुछ नहीं' प्रस्तावित कार्यक्रम, CM भजनलाल युवाओं से करेंगे संवाद
19 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 19 अक्टूबर 2026 को 'सपनों की उड़ान-असंभव कुछ नहीं' कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और उनके सपनों को साकार करना है। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगा।

फैशन, घर और इलेक्ट्रॉनिक्स पर ज्यादा खर्च

त्योहारी खरीदारी में फैशन और सौंदर्य उत्पाद सबसे आगे हैं। सर्वे में 89% उपभोक्ताओं ने इस श्रेणी में खरीदारी की प्राथमिकता जताई। वहीं, 87% लोग घर और रसोई का सामान खरीदना चाहते हैं, जबकि 84% उपभोक्ता किराना और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च करेंगे। इसके अलावा, 77% लोग यात्रा, 71% इलेक्ट्रॉनिक्स और 68% घरेलू उपकरणों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं।

गुजरात के राजकोट में 43% और अहमदाबाद में 42% उपभोक्ता सामान्य बजट से तीन गुना या अधिक खर्च करने को तैयार हैं। इससे साफ है कि दिवाली के दौरान खरीदारी को लेकर देश के कई शहरों में उत्साह बना हुआ है।

MP, CG, Rajasthan Weather: दशहरे पर इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके शहर का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather: Rain in these states on Dussehra, know the condition of your city
Weather Update: एमपी में दशहरे पर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें CG और राजस्थान के हाल
19 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 अक्टूबर को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जयपुर में डिजिटल भुगतान पर भरोसा

जयपुर में त्योहारी खरीदारी के दौरान डिजिटल भुगतान का चलन भी मजबूत नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के 88% उपभोक्ता मोबाइल ऐप, यूपीआई या कार्ड के जरिए भुगतान करेंगे। वहीं, मुंबई में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी को ज्यादा तरजीह दी जा रही है।

सूरत, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में कपड़े, जूते और फैशन उत्पाद खरीदने के लिए ‘अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें’ यानी डिजिटल उधारी का इस्तेमाल ज्यादा है। कोयम्बटूर में 70% और कोच्चि में 45% लोग टीवी, फ्रिज और मोबाइल जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद खरीदने के लिए डिजिटल किस्त या ईएमआई का सहारा लेने की योजना बना रहे हैं।

बाल विवाह रोकने की नई जिम्मेदारी: प्रिंसिपल-पटवारी पर बोझ, शिक्षक बोले- पढ़ाई प्रभावित होगी | New Responsibility to Stop Child Marriage: Burden on Principal-Patwari, Teachers Say- Studies Will Be Affected
बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल-पटवारी पर, शिक्षक बोले- पढ़ाई प्रभावित होगी
18 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान ने अपने स्कूलों के प्रधानाचार्यों और पटवारियों को बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले पर शिक्षकों ने कार्यभार में वृद्धि की चिंता जताई है, जिससे शिक्षा पर ध्यान देना कठिन होगा। इसलिए जरूरी है कि नई जिम्मेदारियों के अंतर्गत अधिकारियों की भूमिकाएं स्पष्ट की जाएं ताकि शिक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

व्यापारियों के लिए दिवाली क्यों है खास?

भारत के खुदरा बाजार में दिवाली का सीजन कारोबार के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। अनुमान के मुताबिक, व्यापारियों के सालाना कारोबार का करीब 30 से 35% हिस्सा इसी त्योहारी सीजन से आता है। नौकरीपेशा लोगों को मिलने वाला बोनस और किसानों की खरीफ फसल से होने वाली कमाई भी बाजार में खरीदारी को बढ़ावा देती है।

इस दौरान ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषण और कपड़ा कारोबार में मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है। बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे दुकानदारों तक सभी को इस सीजन का इंतजार रहता है। जयपुर में खर्च करने की बढ़ती तैयारी से कारोबारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

फलोदी: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद बोरवेल में गिरे 9 साल के भोमाराम की मौत, परिवार में मातम | Phalodi: 9-year-old Bhomaram dies after falling into borewell, 39-hour rescue operation ends in tragedy, mourning in family
फलोदी में बोरवेल में गिरने से 9 साल के बच्चे भोमाराम की मौत, 39 घंटे से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन
17 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के फलोदी जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। 9 साल के बच्चे भोमाराम की बोरवेल में गिरनें से मौत हो गई है। उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में 39 घंटे से लगातार चल रहा था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्चे की मौत ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा गई है।

Tags:
  • जयपुर दिवाली खरीदारी
  • दिवाली पर खर्च
  • जयपुर बाजार
  • त्योहारी सीजन कारोबार
  • डिजिटल भुगतान जयपुर
  • दिवाली शॉपिंग रिपोर्ट
  • राजस्थान व्यापार
  • दिवाली बाजार अपडेट
  • Jaipur Diwali Shopping
  • Diwali Spending Report
रावण नहीं, ऋषि-मुनियों को जलाओ... शिक्षक को फेसबुक पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

By Harrison Masih

रावण नहीं, ऋषि-मुनियों को जलाओ... शिक्षक को फेसबुक पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा
सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस गैंग? 8 साल की धमकियों, हमलों और विवाद की पूरी कहानी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस गैंग? 8 साल की धमकियों, हमलों और विवाद की पूरी कहानी
छत्तीसगढ़ के राष्ट्रपति की चर्चा दिल्ली तक, राष्ट्रपति भवन पहुंचा मामला, जानिए अनोखी घटना

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रपति की चर्चा दिल्ली तक, राष्ट्रपति भवन पहुंचा मामला, जानिए अनोखी घटना
आपकी रसोई का घी कितना सुरक्षित? एमपी में घी के 50 से ज्यादा नमूने फेल, 8 की बिक्री पर लगी रोक

By Manya Jain

आपकी रसोई का घी कितना सुरक्षित? एमपी में घी के 50 से ज्यादा नमूने फेल, 8 की बिक्री पर लगी रोक
एमपी को जल्द मिल सकते हैं 13 नए IAS, आज दिल्ली में DPC बैठक में होगा फैसला, 4 नामों पर विवाद

By Aman Vaishnav

एमपी को जल्द मिल सकते हैं 13 नए IAS, आज दिल्ली में DPC बैठक में होगा फैसला, 4 नामों पर विवाद
MP में 10वीं-12वीं के SC टॉपर्स को मिलेगा 51 हजार रुपए तक का इनाम, बस इस योजना में करें आवेदन

By Manya Jain

MP में 10वीं-12वीं के SC टॉपर्स को मिलेगा 51 हजार रुपए तक का इनाम, बस इस योजना में करें आवेदन
आज ग्वालियर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शीतला माता मंदिर हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात!

By Aman Vaishnav

आज ग्वालियर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शीतला माता मंदिर हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात!