क्राइम पेट्रोल देख बचने के तरीके सोचता था राहुल, जयपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Saurabh Mishra | Sept 15, 2026, 18:47 IST
Share
जयपुर हत्याकांड
जयपुर हत्याकांड

जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी राहुल कुमार झा से पूछताछ जारी है। बेटी से विवाद के बाद उसने चार हत्याएं कीं और पिता को जिंदा छोड़ दिया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर हत्याकांड में राहुल का चौंकाने वाला खुलासा।
  • बेटी से विवाद बना चार हत्याओं की वजह।
  • गिरफ्तार राहुल ने पुलिस को क्या-क्या बताया?।
  • पिता को क्यों राहुल ने छोड़ा जिंदा, हुआ खुलासा।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी इलाके के गोविंद वाटिका में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी राहुल कुमार झा से पुलिस की पूछताछ जारी है। पूछताछ में पुलिस के सामने वारदात से पहले राहुल के तनाव, हत्या के बाद उसके भागने और पुलिस से बचने की कोशिशों से जुड़ी कई अहम बातें सामने आईं।

जयपुर पुलिस के मुताबिक, राहुल ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपराध पर आधारित टीवी कार्यक्रम'क्राइम पेट्रोल'देखता था। उसका कहना है कि ऐसे कार्यक्रम देखने के दौरान वह अपराध के बाद बच निकलने के तरीकों के बारे में सोचता था। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की जांच अभी पुलिस कर रही।

जयपुर हत्याकांड: बेटी से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने बड़ी बेटी को लेकर घर में चल रहे विवाद का जिक्र किया है। उसके अनुसार, उसे लगता था कि बड़ी बेटी बार-बार झूठ बोलती थी और पत्नी व छोटी बेटियां उसका पक्ष लेती थीं।

पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात बड़ी बेटी जाग रही थी। राहुल ने उसे बर्तन धोने के लिए कहा था। सुबह करीब पांच बजे जब वह बर्तन धो रही थी तो आवाज सुनकर राहुल उठ गया और दोनों के बीच कहासुनी हुई।

इसके बाद राहुल घर से बाहर चला गया और चींटियों को आटा डालने लगा। करीब साढ़े छह बजे जब वह वापस लौटा तो भी उसके दिमाग में बेटी को लेकर हुआ विवाद चल रहा था।

राहुल को लगता था कि परिवार में उसकी अहमियत नहीं

पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि उसे लगता था कि परिवार में उसकी बात को महत्व नहीं दिया जाता था। उसका दावा था कि पत्नी गीता देवी और दोनों छोटी बेटियां बड़ी बेटी का पक्ष लेती थीं।

राहुल के मुताबिक, घर का मुखिया होने के बावजूद उसे लगता था कि उसकी कोई अहमियत नहीं। पुलिस के अनुसार, इसी तनाव के बीच उसने पहले पत्नी गीता देवी की हत्या की। इसके बाद छोटी बेटी गिरिशा उर्फ गोरी, बड़ी बेटी नंदिनी और फिर राधिका की हत्या कर दी।

चार हत्याओं के बाद बदले थे राहुल ने कपड़े

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद राहुल ने अपने कपड़े बदले। इसी दौरान करीब सात बजे दूधवाला घर पहुंचा और राहुल ने उससे दूध लिया।इसके बाद उसने चाय बनाई और अपने पिता को भी चाय पिलाई। पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने पिता को इसलिए नहीं मारा क्योंकि उसे उम्मीद थी कि उसका भाई आगे चलकर पिता की देखभाल कर लेगा।

800 रुपये लेकर खाटूश्यामजी पहुंचा

जयपुर पुलिस के मुताबिक, घर से निकलने के बाद राहुल करीब 800 रुपये लेकर खाटूश्यामजी पहुंचा। वहां उसने मंदिर में दर्शन किए और एक धर्मशाला में रुका।जब उसके पास पैसे खत्म होने लगे तो उसने एक राहगीर से मोबाइल मांगकर रिश्तेदार को फोन किया और पैसों की मांग की। पुलिस को इसी फोन कॉल के आधार पर उसकी लोकेशन खाटूश्यामजी में होने का सुराग मिला।इसके बाद पुलिस की टीमें खाटूश्यामजी और रींगस में उसकी तलाश करने लगीं।

रींगस में फुटपाथ पर रहा, 350 रुपये में बेच दी अंगूठी

पुलिस के अनुसार, शनिवार को राहुल रींगस पहुंचा और वहां फुटपाथ पर रहा। उसके पास पैसे नहीं बचे तो उसने अपनी चांदी की अंगूठी एक राहगीर को करीब 350 रुपये में बेच दी।पुलिस ने उसकी तलाश के दौरान अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इन फुटेज के जरिए पुलिस ने उसके आने-जाने का पूरा रूट तैयार किया। इसी आधार पर रविवार शाम राहुल को रींगस से पकड़ लिया गया।

राहुल पर पहले से दर्ज हैं तीन मामले

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि राहुल कुमार झा के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफलूट के दो और धोखाधड़ी का एक मामलापहले से दर्ज है।अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह, घटनाक्रम और वारदात के बाद उसके फरार होने से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में आगे क्या सामने आएगा?

जयपुर के इस हत्याकांड में पुलिस की जांच का अगला फोकस वारदात की पूरी परिस्थितियों और आरोपी के बयानों का सत्यापन करने पर है। पूछताछ में राहुल ने परिवार के भीतर तनाव और बड़ी बेटी को लेकर विवाद की बात कही है, लेकिन इन दावों की पुष्टि पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगी।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ के आधार पर हत्याकांड की पूरी कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

निकाय चुनाव Live: पाली, बीकानेर, अजमेर में कांग्रेस बहुमत के करीब, भाजपा को 5 नगर-निगम में बढ़त

जयपुर निगम चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार नहीं जाएंगे काउंटिंग सेंटर, मेयर के चेहरे पर मंथन शुरू

जोधपुर नगर निगम चुनाव: फलोदी सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें किसका पलड़ा भारी

राजस्थान में जीतकर भी क्यों हार गई भाजपा, दस में से चार निगमों में ही बहुमत

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • क्राइम
  • जयपुर पुलिस
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा